scriptदिल्ली में धुंध ने बिगाड़े हालत, एयरपोर्ट से रोकी गईं सभी उड़ानें! | Delhi: All flights departures at airport are on hold due to fog | Patrika News

दिल्ली में धुंध ने बिगाड़े हालत, एयरपोर्ट से रोकी गईं सभी उड़ानें!

locationनई दिल्लीPublished: Dec 25, 2018 11:30:13 am

Submitted by:

Mohit sharma

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में पड़ रही कड़ाके ठंड और बढ़ती धुंध ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

two new flights started between Jodhpur and Delhi

two new flights started between Jodhpur and Delhi

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में पड़ रही कड़ाके ठंड और बढ़ती धुंध ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। आलम यह है कि ठंड की वजह से लोगों का घर तक से निकलना मुहाल हो गया है। वहीं दिल्ली एनसीआर में धुंध और स्मॉग के कारण हवाई यातायात भी प्रभावित होने लगा है। लगातार बढ़ रही धुंध की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से विमानों की आवाजाही पर अस्थाई रोक लगा दी गई है।

नितिन गडकरी ने नेतृत्व पर फिर साधा निशाना, बोले- अगर सांसद-विधायक हारे तो जिम्मेदार कौन?

 

https://twitter.com/ANI/status/1077404928686153728?ref_src=twsrc%5Etfw

हवाई अड्डे से किसी विमान ने नहीं भरी उड़ान

जानकारी के अनुसार पिछले एक घंटे में दिल्ली हवाई अड्डे से किसी विमान ने उड़ान नहीं भरी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने धुंध को देखते हुए सभी जगहों की फ्लाइट्स को फिलहाल रोक दिया है। आपको बता दें कि दिल्ली में इस बार रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में हिमाचल के शिमला से भी अधिक ठंड पड़ी है। ठंड का यह हाल तो तब है, जब अब जनवरी की शुरुआत भी नहीं हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि क्रिसमस पर जरूर दिल्लीवासियों को थोड़भ्दि राहत मिलेगी, लेकिन आगामी दिनों में स्थिति और बिगड़नेवाली है। एक अनुमान के अनुसार बुधवार को तापमान 2-3 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच सकता है।

दिल्ली की हवा से कम नहीं हो रहा प्रदूषण का स्तर, ऐसा रहेगा अगले 3 दिनों का मौसम

आईएमडी के अनुसार सर्दी के मौसम में जो शीतलहर शुरू हुई है, वहीं इस सीजन की सबसे कोल्डवेव है। इस शीतलहर से उत्तर भारत के राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली इससे सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो