scriptदिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर इस दिन होगा ऐलान, झारखंड के साथ नहीं होगा मतदान | Delhi Assembly Election date declare in January Election Commission | Patrika News
विविध भारत

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर इस दिन होगा ऐलान, झारखंड के साथ नहीं होगा मतदान

Delhi Assembly Election 2020
झारखंड विधानसभा के साथ नहीं बल्कि फरवरी में होगी वोटिंग!
आगामी जनवरी में तारीखों का हो सकता है ऐलान

नई दिल्लीOct 10, 2019 / 11:02 pm

धीरज शर्मा

20_09_2019-election-commision_19595494.jpg
नई दिल्‍ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही अटकलों पर अब लगभग विराम लग गया है। ये बात सामने आ गई है कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ नहीं होगा। हालांकि अभी चुनाव आयोग ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक झारखंड का चुनाव इसी वर्ष होगा।
यही नहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी जनवरी महीने में कर दिया जाएगा। इसके साथ ही राजधानी में मतदान फरवरी के महीने में होना बताया जा रहा है।
नवजोत सिंह सिद्धू के लिए आ गई सबसे बड़ी खबर, आखिरकार कांग्रेस ने दे ही दी ये जिम्मेदारी
001-9.jpg
2020 में हो रहा है दिल्ली सरकार का कार्यकाल
दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल फरवरी 2020 में पूरा हो रहा है और चुनाव आयोग इस साल के अंत में दिल्ली के चुनाव कराने की घोषणा कर सकता है।
चंद्रयान-2 महज 168 घंटे में चांद पर हुआ कुछ ऐसा कि इसरो को भी नहीं थी उम्मीद, अब होने वाला है बड़ा कमाल

2015 में हुए दिल्ली विधानसभा के चुनावों में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्‍व वाली आम आदमी पार्टी ने रिकॉर्ड बहुमत से जीत हासिल की थी।
आम आदमी पार्टी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी और भाजपा केवल तीन विधानसभा सीटें जीतने में ही कामयाब हो पाई थी।

Home / Miscellenous India / दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर इस दिन होगा ऐलान, झारखंड के साथ नहीं होगा मतदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो