विविध भारत

नगर निगम पर हमलावर हुए CM केजरीवाल, कहा- ‘हमें नहीं देने निगम को कोई पैसे’

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) का कहना है कि हमें नगर निगम को कोई पैसा नहीं देना, उल्टा उनको दिल्ली सरकार के 6800 करोड़ रु. लौटाने हैं।

Oct 27, 2020 / 06:04 pm

Vivhav Shukla

Arvind Kejriwal

नई दिल्ली: एक तरफ नगर निगम के अस्पतालों के कई महीनों से तनख्वाह न मिलने की वजह से डॉक्टर हड़ताल पर हैं, तो वहीं दूसरा तरफ दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम में फंड विवाद को लेकर आमने सामने हैं।

सोमवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर तीनों मेयर के धरने पर बैठने के बाद CM अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) नगर निगम पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने नगर निगम पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें नगर निगम को कोई पैसा नहीं देना, उल्टा उनको दिल्ली सरकार के 6800 करोड़ रु. लौटाने हैं।

CM ने आगे कहा कि केंद्र सरकार को नगर निगम के पिछले दस साल के 12000 करोड़ रुपए देने हैं। दोनों जगह भाजपा की सरकार है इसलिए मेयरों की हिम्मत नहीं हो रही कि वो केंद्र सरकार के पास जाकर पैसा मांगे। दिल्ली सरकार ने संविधान के हिसाब से जितना पैसा बनता था उतना दे दिया है।

केजरीवाल ने डॉक्टर्स की हड़ताल के बारे में बात करते हुए कहा कि गर निगम के कुछ डॉक्टर हड़ताल हैैं, क्योकि उन्हें कई महीने से सैलरी नहीं मिली है। ये हम सब लोगों के लिए शर्म से डूब मरने वाली बात है। कोरोना से लड़ने में इन लोगों ने अपनी जान की बाजी लगा दी और इसका इनाम ये मिल रहा है।

Home / Miscellenous India / नगर निगम पर हमलावर हुए CM केजरीवाल, कहा- ‘हमें नहीं देने निगम को कोई पैसे’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.