विविध भारत

डॉक्टर्स की सैलरी के लिए दिल्ली सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार से की बड़ी अपील

डॉक्टर्स की हड़ताल के बाद आया दिल्ली के सीएम का बयान, केंद्र से मांगे 12 हजार करोड़ रुपए
कहा, हम सभी के लिए शर्म की बात है, इस मामले में नहीं होनी चाहिए कोई राजनीति

Oct 27, 2020 / 02:28 pm

Saurabh Sharma

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम अंडर आने वाले हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और बाकी स्टाफ को सैलरी ना मिलने के कारण हड़ताल पर चले गए हैं और सड़कों पर उतर आए हैं। जिसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया हैै। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि जो रुपया केंद्र को दिल्ली नगर निगम को देना है उनमें कुछ दे देना चाहिए। ताकि डॉक्टर्स की सैलरी दी जा सके। उन्होंने कहा इस मामले में बिल्कुल भी राजनीति नहीं होनी चाहिए।

https://twitter.com/AHindinews/status/1321005418575843329?ref_src=twsrc%5Etfw
दिल्ल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं केंद्र सरकार से अपील करना चाहता हूं कि डॉक्टरों को कई महीनों से सैलरी नहीं मिली है। ऐसे वक्त पर तो हमें इन्हें मैडल देने चाहिए थे और हमने इन्हें दुखी कर रखा है। केंद्र सरकार नगर निगम को जो 12000 करोड़ देना है उसमें से कुछ पैसा दे दे ताकि डॉक्टरों की सैलरी दी जा सके।
https://twitter.com/ANI/status/1321007816451125248?ref_src=twsrc%5Etfw

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि नगर निगम के कुछ डॉक्टर हड़ताल पर बैठे हैं, उन्हें महीनों से वेतन नहीं मिला है। यह हम सभी के लिए शर्म की बात है। इस मामले पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। कर्मचारियों की तनख्वाह देने के लिए नगर निगम में इतनी कमी क्यों है ?

Home / Miscellenous India / डॉक्टर्स की सैलरी के लिए दिल्ली सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार से की बड़ी अपील

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.