scriptदिल्ली: पश्चिमपुरी में भीषण आग लगने से 250 झुग्गी जलकर हुईं राख, एक महिला घायल | Delhi: fire broke out in slum of Paschim Puri today | Patrika News

दिल्ली: पश्चिमपुरी में भीषण आग लगने से 250 झुग्गी जलकर हुईं राख, एक महिला घायल

locationनई दिल्लीPublished: Feb 13, 2019 09:00:01 am

Submitted by:

Mohit sharma

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। यहां पश्चिमपुरी इलाके में बुधवार रात एक झुग्गी बस्ती में अचानक भीषण आग लग गई।

news

दिल्ली: पश्चिमपुरी में भीषण आग लगने से 250 झुग्गी जलकर हुईं राख, एक महिला घायल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। यहां पश्चिमपुरी इलाके में बुधवार रात एक झुग्गी बस्ती में अचानक भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार हादसे में लगभग 250 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। वहीं, आग का रोद्र रूप और धुए का गुबार देख लोगों के होश उड़ गए। स्थानीय लोगों ने तभी घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाकर पहुंची दमकल की 20 गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटनास्थल पश्चिमपुरी पॉकेट ए के अंतर्गत आता है, जो पंजाबी बाग के बेहद करीब है।

लगभग 250 झुग्गियां जलकर खाक

दमकल विभाग के अनुसार घटना की जानकारी करीब 1:15 बजे मिली। सूचना मिलते ही दमकल की 28 गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया। घटनास्थल बेहत व्यस्त और संकरी गलियों के पास होने के चलते दमकल के वाहनों को मौके तक पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय लगा। वहीं, घटनास्थल से पुलिस को कई छोटे-छोटे सिलेंडर बरामद हुए हैं। पुलिस इनको अवैध रूप से रखने का मामला जोड़कर चल रही हैं। वहीं, हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। दमकल विभाग के एक अधिकारी एसके दुआ ने बताया कि हादसे में लगभग 250 झुग्गियां जलकर खाक हो चुकी हैं। इस दौरान एक महिला भी आग की चपेट में आ गई।

आग लगने की घटना में 17 लोगों की मौत

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक होटल में आग लगने की घटना में 17 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में म्यांमार की दो महिलाएं भी हैं। मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त मंदीप रंधावा के अनुसार म्यांमार की दो महिलाएं- म्या-म्या त्वे (45) और दाहला-मे (67) की इस हादसे में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि म्यांमार की एक अन्य महिला चैन-माया-न्यान (28) होटल की तीसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे की खिड़की से कूद गई, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता को लेडी हार्डिग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेपाल की सौम्या श्रेष्ठ को अग्निशमन कर्मियों ने बचा लिया, जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो