scriptदिल्ली आग मामला: केजरीवाल सरकार के नाक के नीचे बिना NOC चल रही थी फैक्ट्रियां | Delhi fire case factories running without NOC under Kejriwal govt | Patrika News

दिल्ली आग मामला: केजरीवाल सरकार के नाक के नीचे बिना NOC चल रही थी फैक्ट्रियां

locationनई दिल्लीPublished: Dec 09, 2019 08:07:58 am

Submitted by:

Shivani Singh

दिल्ली अवैध फैक्ट्री आग में अभी तक 43 लोगों की मौत
अभी भी जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
मारे गए लोग मजदूर

delhi fire

नई दिल्ली। दिल्ली के रानी झांसी रोड बाजार में लगी भीषण आग (Delhi Fire ) ने अभी तक 43 लोगों की जिंदगियां ले ली हैं। 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। बता दें कि मारे गए लोग मजदूर थे जो फैक्ट्रियों में काम करते थे और वहीं सोते थे।

यह भी पढ़ें

इमारत में बनी फैक्ट्री का मुख्य दरवाजा बंद था, एक ही गांव के 30 लोग एकसाथ सो रहे थे

इस भयावक अग्निकांड ने दिल्ली समेत पूरे देश को हिला दिया है। वहीं, अब ये सवाल भी खड़े होने लगे हैं कि बिना एनओसी के रिहायशी इलाके में इतनी बड़ी फैक्ट्री कैसे चल रही थी। साथ ही दिल्ली में ऐसी कितनी फैक्ट्री है जो अवैध रूप से चल रही हैं।

कहां थी एमसीडी

municipal.jpeg

आपको बता दें कि दिल्ली में कहां, कौन सी और किस तरीके की फैक्ट्री चल रही है, इसे जांचने की जिम्मेदारी दिल्ली नगर निगम की होता ही। एमसीडी ही फैक्ट्री या किसी कमर्शियल काम के लिए लाइसेंस मुहैया कराती है। साथ ही उसकी यह भी जिम्मेदारी है कि वह इन पर नजर रखे। अगर इन जगहों पर अवैध काम चल रहा है तो उसे वह सील भी कर सकती है।

दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी

delhi_police.jpeg

दिल्ली में किस तरह की फैक्ट्रियां और उद्योग धंधे चल रही हैं उस पर नजर रखने की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की भी है। इन मामलों में कई बार वहां के स्थानिय लोग पुलिस से इसकी शिकायत करते हैं। इन शिकायतों को जिम्मेदार एजेंसियों को संज्ञान में लाना पुलिस की जिम्मेदारी बनती है। साथ ही पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर फैक्ट्री मालिक पर तुरंत कार्रवाई कर सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो