scriptVideo: सेना के जवान को बेहजह थप्पड़ मारने वाली सनकी महिला गिरफ्तार, गाड़ी भी सीज | Delhi lady arrested charged of Army man slapped | Patrika News

Video: सेना के जवान को बेहजह थप्पड़ मारने वाली सनकी महिला गिरफ्तार, गाड़ी भी सीज

locationनई दिल्लीPublished: Sep 16, 2017 11:08:55 am

Submitted by:

Chandra Prakash

सेना के जवान के बेवजह थप्पड़ मारने वाली सनकी महिला को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

NEW
नई दिल्ली। सेना के जवान के बेवजह थप्पड़ मारने वाली सनकी महिला को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का पिछले 4 दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें एक महिला सेना के जवान को बीच सड़क पर लगातार कई थप्पड़ मारे थे। यही नहीं बीच बचाव करने आए अन्य जवानों से भी उसने बहस की थी। जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर निंदा हुई और महिला की गिरफ्तारी की मांग होने लगी।
बुजुर्गों की राजधानी बन रहा जापान, 67 हजार लोग 100 साल के पार

महिला सम्मान में चुप रहे जवान
महिला ने जिसके साथ बदसलूकी की वो जवान सेना में जेसीओ पद पर तैनात हैं। महावीर सिंह ने कहा कि मैं इस घटना से बेहद दुखी हूं। एक आम आदमी सेना के जवान के साथ ऐसा दुर्यव्यहार कैसे कर सकता है। महिला के दुर्व्यवहार से गुस्सा तो आया लेकिन हमें सेना में अनुशासन और महिलाओं का सम्मान करने की सीख दी जाती है। जिसकी वजह से हम सब वहां चुप थे। हमने अलगे दिन इस संबंध में पुलिस से शिकायत की।

जवानों को गाली दे रही महिला
वीडियो में भी साफ नजर आ रहा है कि महिला जवानों को गंदी-गंदी गालियां दे रही है लेकिन सेना के जवान कोई रिएक्शन नहीं दे रहे हैं।

घर से हुई गिरफ्तारी
आरोपी महिला का नाम स्मृति कालरा है और वो गुरुग्राम में रहती है। दिल्ली पुलिस ने वायरल वीडियो से शिनाख्त कर महिला को उसके घर से ही गिरफ्तार कर उसकी गाड़ी सीज कर ली। हालांकि गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद महिला को जमानत पर रिहा कर दिया गया लेकिन मामले की जांच चल रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो