दिल्ली: कोरोना संक्रमितों की संख्या साढ़े छह लाख के पास पहुंची, 519 मामलों की पुष्टि
Highlights
- इनमें से 6,15,452 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। वहीं 603 मरीज स्वस्थ हुए।
- 1652 मरीजों को घर पर इलाज किया जा रहा है।

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या साढ़े छह लाख तक के करीब पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को संक्रमण के 519 मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं 12 लोगों की मौत हो गई। अब दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 6,29,801 हो चुकी है। इनमें से 6,15,452 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। वहीं 603 मरीज स्वस्थ हुए।
चीन देशभर में निःशुल्क करेगा कोरोना टीकाकरण, भारत में 16 जनवरी से शुरू होगा वैक्सीनेशन अभियान
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब संक्रमण के 3683 सक्रिय मामले बचे हैं। इनमें से 1457 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। कोविड केयर और स्वास्थ्य केंद्रों में मिलाकर 55 मरीज भर्ती हैं। वहीं,1652 मरीजों को घर पर इलाज किया जा रहा है।
वहीं मृतकों की संख्या 10,666 हो गई है। मरने वालों की दर 1.69 फीसदी है। वहीं, रिकवरी दर करीब 98 फीसदी है। शनिवार को कुल 80275 नमूनों की जांच की गई।
आरटी-पीसीआर के लिए 45079 और एंटीजन के लिए 35196 लोग की जांच हो रही। इस दिन की संक्रमण दर 0.65 फीसदी रही। अब तक करीब 94 लाख लोगों की जांच हो रही है। कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 2951 रह गई है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Miscellenous India News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi