scriptन्‍यू ईयर पर दिल्‍ली पुलिस को मिला नया तोहफा, बॉर्डर की चौकसी के लिए बना अलग जिला | Delhi Police gets new gift on New Year separate district formed | Patrika News

न्‍यू ईयर पर दिल्‍ली पुलिस को मिला नया तोहफा, बॉर्डर की चौकसी के लिए बना अलग जिला

locationनई दिल्लीPublished: Jan 01, 2019 09:08:12 am

Submitted by:

Dhirendra

दिल्ली की बढ़ती हुई जनसंख्‍या और क्राइम मैपिंग के आधार पर 15वां जिला बनाया गया है। बॉर्डर वाले इलाकों में अपराध पर लगाम कसने के मकसद नया जिला बनाया गया है।

delhi police

न्‍यू ईयर पर दिल्‍ली पुलिस को मिला नया तोहफा, बॉर्डर की चौकसी के लिए बना अलग जिला

नई दिल्ली। दिल्‍ली सरकार ने नव वर्ष पर दिल्‍ली पुलिस को नई सौगात दी है। विशेष सचिव गृह ओपी मिश्रा ने नए साल की पूर्व संध्या पर नोटिफिकेशन भी जारी कर कई बदलाव किए है। सबसे पहले तो दिल्‍ली पुलिस के जिले को 14 के बदले 15 जिलों में बांट दिए गए हैं। अब दिल्‍ली बॉर्डर की सुरक्षा के लिए नया जिला बाहरी-उत्तर बनाया गया। इसके अलावा साउथ जिले के सब-डिवीजन सफदरजंग एनक्लेव को साउथ-वेस्ट जिले में शिफ्ट कर दिया गया। लक्ष्मीनगर के नाम से एक नया थाना बनाया गया। ये पहले शकरपुर थाने में आता था। शकरपुर थाना कायम रहेगा सिर्फ सब-डिवीजन में बदलाव हुआ है।
6 रेंज अधिकारियों के मातहत काम करेगी पुलिस
नए साल से दिल्ली पुलिस का दायरा बढ़कर अब 14 के बजाय दिल्ली के 15 जिलों में हो गया है। बाहरी-उत्‍तर नाम से नया जिला बनाया गया है जिससे अब 15 जिले हो गए हैं। दिल्‍ली पुलिस के जिलों के नाम उत्तर-पूर्व, शाहदरा, पूर्व, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण, द्वारका, पश्चिम, बाहरी, रोहिणी, बाहरी-उत्तर, उत्तर-पश्चिम, उत्तर, मध्य, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम। दिल्ली पुलिस की भाषा में कहें तो अब दिल्ली पुलिस 15 जिलों के छह रेंज में काम करेगी। करीब 15 थानों के 9 सब-डिवीजन बने हैं। दिल्ली की बढ़ती हुई जनसंख्‍या और क्राइम मैपिंग के आधार पर ये नए थाने बने हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो