scriptJNU: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और दीवार गिराने वाले छात्रों पर शिकंजा, पुलिस ने FIR दर्ज की | Delhi police lodged fir against jnu students allegedly vandalised swami vivekananda statue | Patrika News

JNU: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और दीवार गिराने वाले छात्रों पर शिकंजा, पुलिस ने FIR दर्ज की

locationनई दिल्लीPublished: Nov 17, 2019 11:47:01 am

Submitted by:

Prashant Jha

विश्वविद्यालय के छात्र फीस बढ़ोतरी के खिलाफ कर रहे हैं हंगामा
छात्रों पर विवि की दीवार तोड़ने का आरोप

JNU: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और दीवार गिराने वाले छात्रों पर शिकंजा, पुलिस ने FIR दर्ज की

JNU: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और दीवार गिराने वाले छात्रों पर शिकंजा, पुलिस ने FIR दर्ज की

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। रविवार को दिल्ली पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में एक एफआईआर दर्ज की है।

जेएनयू प्रशासन ने पुलिस में की थी शिकायत

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्या ने बताया था कि गुरुवार रात जेएनयू प्रशासन की तरफ से उन्हें शिकायत मिली थी। जिसके बाद आरोपी छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पिछले कई दिनों से विश्वविद्यालय के छात्र फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हंगामा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में शिवसेना, NCP-कांग्रेस की नहीं बनेगी सरकार!, शरद पवार ने दिए संकेत

 

JNU: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और दीवार गिराने वाले छात्रों पर शिकंजा, पुलिस ने FIR दर्ज की

छात्रों का प्रदर्शन जारी

हॉस्टल फीस में बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का हंगामा सिर्फ विवि परिसर तक ही सीमित नहीं है। बल्कि दिल्ली में कई जगहों पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। साथ ही कई छात्र संगठनों का समर्थन भी मिला है। पिछले दिनों छात्रों ने होस्टल समेत विश्वविद्यालय परिसर की दीवारों पर लिखित पोस्टर लगा दिए। पोस्टर पर विवि प्रशासन के खिलाफ कई नारे लिखे गए हैं।

गौरतलब है कि जेएनयू के कुलपति जगदीश कुमार ने बताया था कि विवि के प्रशासनिक ब्लॉक की दीवार को बदरंग करने वाले आरोपी छात्रों की पहचान कर ली गई है। इसके वीडियो फुटेज भी मौजूद हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो