scriptकरोल बाग अग्निकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज | Delhi Police registers case fire broke out in Hotel Arpit Palace in K | Patrika News

करोल बाग अग्निकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

locationनई दिल्लीPublished: Feb 13, 2019 07:23:01 am

Submitted by:

Prashant Jha

इस हादसे को लेकर दिल्ली सरकार ने जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि किसी भी दोषी को नहीं छोड़ा जाएगा और उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

hotel fire

करोलबाग होटल अग्निकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

नई दिल्ली: करोलबाग होटल अग्निकांड में पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अर्पित होटल मालिक के खिलाफ FIR दर्ज की है। गैरतलब है कि राजधानी नई दिल्ली के करोल बाग स्थित अर्पित पैलेस होटल में भीषण आग लग गई। इसमें 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। जबकि दो कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी का नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है। इस हादसे को लेकर दिल्ली सरकार ने जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि किसी भी दोषी को नहीं छोड़ा जाएगा और उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://twitter.com/ANI/status/1095302974316916739?ref_src=twsrc%5Etfw
दिल्ली सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया

वहीं दिल्ली सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजे देने का ऐलान किया है। वहीं घायलों को भी आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। सूत्रों के मुताबिक अर्पित पैलेस होटल के छठी मंजिल पर आग मंगलवार सुबह लगी। देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप धारन कर लिया था। कुछ लोग जान बचाने के लिए ऊपर से छलांग लगा दी। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग आग में झुलस गए। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो