विविध भारत

Delhi Violence : पुलिस ने 8 आरोपियों कि खिलाफ किया बड़ा ऐलान, दीप सिद्धू सहित 4 पर एक-एक लाख का इनाम

चार आरोपियों के खिलाफ 50-50 हजार का इनाम।
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 12 आरोपियों की तस्वीर जारी की थी।

नई दिल्लीFeb 03, 2021 / 11:03 am

Dhirendra

आरोपियों की तलाश में जगह-जगह मारे जा रहे हैं छापे।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के आठ आरोपियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बुधवार को इनाम का ऐलान कर दिया है। आठ आरोपियों में से चार के खिलाफ एक-एक लाख और चार के खिलाफ 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। ये इनाम आरोपियों के बारे में पुख्ता सुराग बताने वालों को दिया जाएगा।
सिद्धू पर एक लाख का इनाम

दिल्ली हिंसा को लेकर पुलिस ने मुख्य आरोपी दीप सिद्धू पर एक लाख का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से छापेमारी का काम जारी है। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
एक दर्जन आरोपियों की तस्वीर जारी

इससे पहले बीती रात दिल्ली पुलिस ने एक दर्जन आरोपियों की पहचान कर उनकी तस्वीर जारी की थी। पुलिस ने इन आरोपियों के बारे में लोगों से जानकारी देने को कहा है। ताकि इन आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके।

Home / Miscellenous India / Delhi Violence : पुलिस ने 8 आरोपियों कि खिलाफ किया बड़ा ऐलान, दीप सिद्धू सहित 4 पर एक-एक लाख का इनाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.