विविध भारत

‘कोरोना बम’ बनी दिल्ली की यह महिला, अब तक 8 को कर चुकी है संक्रमित, 900 को किया गया आइसोलेट

कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का कहर जारी
दिल्ली ( Delhi ) में ‘कोरोना बम’ बनकर घूमती रही महिला
900 लोगों को किया गया आइसोलेट

Mar 26, 2020 / 03:19 pm

Kaushlendra Pathak

नई दिल्ली। दुनिया में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का कहर जारी है। भारत ( India ) में भी इस कोरोना वायरस से हड़कंप मचा हुआ है। 600 से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जबकि, अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अकेले दिल्ली ( Delhi ) में कोरोना वायरस का आकंडा 35 तक पहुंच चुका है। लेकिन, इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि सऊदी से लौटी एक महिला ‘कोरोना बम’ बनकर घूमती रही और अब तक आठ लोगों को संक्रमित कर चुकी है। इतनी ही नहीं महिला के कारण 900 लोगों को आइसोलेट ( Isolated ) करके रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक, सऊदी से लौटी महिला में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। केस नंबर- 10 से पहचान बना चुकी है महिला के संपर्क में पहले पांच लोग कोरोना के शिकार हुए। वहीं, अब तीन और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। महिला को लगाकार नौ अब तक कोरोना वायरस के शिकार हो चुके हैं। दरअसल, जो 5 नए मामले बुधवार को सामने आए, उनमें दो सैनिक फार्म के रहने वाले हैं, जो महिला से कनेक्टेड नहीं है। उनकी ब्राजील और लंदन की ट्रैवल हिस्ट्री है। बाकी के 3 मामले सऊदी से लौटी महिला से जुड़े हैं। दिल्ली सरकार के अधिकारियों के मुताबिक महिला ने कुल 8 अन्य लोगों को संक्रमित किया है।

आपको बता दें कि सऊदी से लौटी इस महिला का पहले 5 लोगों के साथ लिंक साबित हुआ था। इसमें दिलशाद गार्डन के रहने वाली महिला की दो बेटियां, महिला का भाई, मां और एक डॉक्टर शामिल थे। शुरुआत में महिला ने कोपरेट करने से मना कर दिया था। लेकिन, जब पुलिस की मदद ली गई और सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो सारी सच्चाई सामने आ गई।
वहीं, इस पूरे मामले पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि इस मामले में 900 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इन लोगों को क्वारनटीन में रखा गया है। इन सबके पीछे इस महिला का नाम सामने आ रहा है। चर्चा यहां तक है कि इस महिला के कारण संक्रमित मरीजों की संख्या काफी बढ़ सकती है।

Home / Miscellenous India / ‘कोरोना बम’ बनी दिल्ली की यह महिला, अब तक 8 को कर चुकी है संक्रमित, 900 को किया गया आइसोलेट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.