scriptजोधपुर में तिरंगा यात्रा कल, कई संस्थाओं ने दिया समर्थन | tiranga yatra reaches jodhpur tomorrow | Patrika News

जोधपुर में तिरंगा यात्रा कल, कई संस्थाओं ने दिया समर्थन

locationनई दिल्लीPublished: Aug 20, 2016 02:12:00 pm

Submitted by:

Nidhi Mishra

शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरेगी यात्रा

tiranga yatra

tiranga yatra

‘याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम के तहत 21 अगस्त को आयोजित तिरंगा यात्रा को शहर की स्वयंसेवी, सामाजिक, राजनीतिक और शिक्षण संस्थाओं ने समर्थन दिया है। तिरंगा यात्रा की सफ लता एवं तैयारियों के लिए शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में सिंधु भवन, सरदारपुरा में आयोजित बैठक में यह जानकारी दी गई। 
ALSO READ- ISI AGENT: एक साल से खुफिया एजेंसियों की निगरानी में था, दो हफ्ते पहले आया था जोधपुर

जिला महामंत्री मुकेश लोढ़ा ने बताया कि तिरंगा यात्रा 21 अगस्त को अपराह्न 3.30 बजे बरकतुल्लाह खान स्टेडियम से प्रारम्भ होकर 12 वी रोड़, सरदारपुरा गोल बिल्डिंग, जालोरी गेट से भीतरी क्षेत्रों से होती हुई नई सड़क, पावटा, मंडोर, भदवासिया, आरटीओ ऑफि स, सर्किट हाउस, पांचबत्ती, भगत की कोठी, बासनी ब्रिज, एम्स रोड़, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, कायलाना चौराहा, चांदपोल, प्रताप नगर, आखलिया चौराहा, जलजोग चौराहा होते हुए विश्वविद्यालय मुख्य कार्यालय स्थित शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि कर समाप्त होगी। 
ALSO READ: देशभर के चिकित्सक जुटे जोधपुर एम्स में, चिकित्सा क्षेत्र में हुए शोध का कर रहे हैं अध्ययन

यात्रा के संचालन के लिए शिक्षाविद् सागर जोशी के संयोजन में समिति का गठन कर मोहित ओझा, राजेन्द्र सोनी, निकिता गहलोत, जसवंत सिंह इन्दा, बजरंगसिंह राजपुरोहित को सहसंयोजक बनाया गया है। बैठक में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो