scriptरेप केस में राम रहीम दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला | Dera Chief Ram Rahim Singh guilty in ######### | Patrika News

रेप केस में राम रहीम दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला

locationनई दिल्लीPublished: Aug 25, 2017 03:04:00 pm

Submitted by:

Prashant Jha

इससे पहले बाबा राम रहीम के समर्थकों के बेकाबू भीड़ को देखते हुए हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकार को राम रहीम के मसले पर फटकार लगाई है।

ram rahim , ram rahim rape case, rape case cbi verdict
नई दिल्ली: यौन शोषण के आरोपी बाबा गुरमित राम रहीम पर सीबीआई कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार दिया है। जज जगदीप सिंह ने फैसला सुनाते हुए कहा कि यह एक गंभीर मामला है। इसे देखते हुए उन्हें ये सजा दी जा रही है। सजा का ऐलान 28 अगस्त को किया जाएगा। बाबा राम रहीम को हिरासत में लिया जाएगा। गुरमीत राम रहीम अपने दस वकीलों के साथ पहुंचे और जज के सामने हाथ जोड़ कर खड़े रहे। गौरतलब है कि राम रहीम पर साध्वी के साथ रेप करने का आरोप है। 
सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने उन्हें कोर्ट के पिछले दरवाजे से एंट्री करवाया है। कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल और राम रहीम के समर्थक जुटे हुए हैं। किसी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी कर रखी है।

हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

इससे पहले बाबा राम रहीम के समर्थकों के बेकाबू भीड़ को देखते हुए हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकार को राम रहीम के मसले पर फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा चाहे जो हो आज राम रहीम की पेशी कोर्ट में होनी ही चाहिए। अगर इसमें किसी तरह की परेशानी आती है और उपद्रव होता है तो बल प्रयोग भी किया जा सकता है। अगर कोई भी नेता इस मामले में दखल देते है तो उसपर भी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।
CBI कोर्ट सुनाएगा फैसला

डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के साध्वी यौन शोषण मामले पर मामले पर आज फैसला आना है। 15 साल पुराने इस मामले में सेंट्रल ब्यूरो इन्वेस्टिकेशन (सीबीआई) के जज जगदीप सिंह अपना फैसला सुनाएंगे। जिस वजह से पंजाब और हरियाणा में सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है।
आसमान से सड़क तक सुरक्षा

400 काफिले के साथ बाबा राम रहीम पंचकूला पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के चौक चौबंद व्यवस्था की गई थी। सड़क से लेकर आसमान तक निगरानी की जा रही थी।


गाड़ी के आगे लेट रहे थे समर्थक

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह शुक्रवार को अपने मुख्यालय से हरियाणा की पंचकुला स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए। राम रहीम के समर्थक कई जगह उनके गाड़ियों के सामने आकर लेट जा रहे हैं, जिससी वजह से उनके काफिले में शामिल 400 गाड़ियों आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।

हरियाणा में धारा 144 लागू

शुक्रवार को आने वाले फैसले के मद्देनजर पूरे हरियाणा में धारा 144 लागू कर दी है और प्रदेश की सीमाओं को सील कर दिया है। सरकार ने डेरा प्रेमियों के चर्चा घरों में लाठी, डंडों और दूसरे हथियारों को ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उधर पंजाब के डीजीपी ने प्रदेश के सभी डीआईजी, आईजी और एसएसपी को अलर्ट जारी कर बताया है कि डेरा से जुड़े लोग पेट्रोल, डीजल, पत्थर और धारदार हथियार जमा कर रहे हैं। दोनों प्रदेशों को लगभग छावनी में तब्दील किया जा रहा है।
बाबा पर हैं कई अन्य आरोप
वहीं दूसरी ओर डेरा प्रमुख पर 400 साधुओं को नपुंसक बनाने का आरोप भी लग चुका है। पीड़ितों के मुताबिक बाबा ने उन्हें यह कहकर नपुंसक बनाया था कि ऐसा करने से वे डेरा प्रमुख के जरिए प्रभु को महसूस कर सकेंगे। बाबा राम रहीम कई फिल्में भी बना चुके हैं।
क्या है मामला?
दरअसल बाबा राम रहीम पर 2002 में साध्वियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले में बाबा के खिलाफ एक युवती ने चंडीगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और कई मंत्रियों को पत्र लिख इंसाफ की गुहार लगाई थी। इसके बाद पंजाब- हरियाणा में जमकर बवाल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने सीबीआई को जांच सौंप दी थी। जुलाई 2007 में सीबीआई ने मामले की जांच पूरी कर कोर्ट को सौंप दिया, हालांकि बाबा राम रहीम को कोर्ट से जमानत मिल गई थी लेकिन केस अभी भी जारी है और आज मामले पर फैसला आना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो