विविध भारत

चुनाव आते ही चर्चा में आया डेरा सच्चा सौदा, वोट बैंक के लिए सियासी दलों में होड़ शुरू

सुर्खियों में डेरा सच्चा सौदा
वोट बैंक के लिए डेरा सच्चा सौदा पर टिकी राजनीतिक पार्टियों की नजरें!
जेल में बंद है डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम

Apr 15, 2019 / 04:36 pm

Kaushlendra Pathak

चुनाव आते ही चर्चा में आया डेरा सच्चा सौदा, वोट बैंक के लिए सियासी दलों में होड़ शुरू

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव की सगर्मियां अपने चरम पर हैं। दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के लिए हर संभव हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। खासकर, भाजपा और कांग्रेस के लिए यह चुनाव नाक की लड़ाई जैसा बन चुका है। चुनावी सरगर्मियों के बीच ‘डेरा सच्चा सौदा’ एक बार फिर सुर्खियों में है। वोट बैंक के लिए राजनीतिक दल अब डेरा सच्चा सौदा का चक्कर लगाने में जुट गए हैं।
चर्चा में डेरा सच्चा सौदा

चुनाव आते ही गुरमीत राम रहीम का सिरसा स्थित ‘डेरा सच्चा सौदा’ पर राजनीतिक दलों की नजरें टिकनी शुरू हो गई हैं। क्योंकि, इस संस्था से जुडे लोग और राम रहीम के अनुयायी हमेशा इकतरफा वोट करते हैं। 2014 लोकसभा में डेरा सच्चा सौदान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन किया था। दरअसल, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में डेरा सच्चा सौदा का खासा प्रभाव है। इस संस्था से जुड़े यहां के लिए एक इशारे पर एकतरफा वोट करते हैं। लिहाजा, चुनाव आते ही राजनीति दलों की नजरें यहां टिकनी शुरू हो गई हैं।
राजनीतिक पार्टियों की नजरें डेरा सच्चा सौदा पर!

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम वर्तमान में जेल में सजा काट रहा है। लेकिन, अनुयायियों में उसका प्रभुत्व आज भी कायम है। चुनावों में किसे समर्थन देना है या नहीं देना है, ये डेरा सच्चा सौदा की राजनीतिक विंग तय करती है। हालांकि, अभी तक कुछ ज्यादा हलचल तो नहीं शुरू हुई है। लेकिन, कहा जा रहा है कि कई राजनीतिक पार्टियां डेरा सच्चा सौदा के संपर्क में है। अब देखना यह है कि इस चुनाव में डेरा सच्चा सौदा किस पार्टी को समर्थन करती है या फिर इस बार माहौल शांत रहेगा।

Home / Miscellenous India / चुनाव आते ही चर्चा में आया डेरा सच्चा सौदा, वोट बैंक के लिए सियासी दलों में होड़ शुरू

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.