scriptसावन के अंतिम सोमवार पर बही भक्ति की गंगा | Devotees take holy dip on the last Monday of Sawan month | Patrika News

सावन के अंतिम सोमवार पर बही भक्ति की गंगा

Published: Aug 07, 2017 01:07:00 pm

Submitted by:

Manoj Kumar

सावन के अंतिम सोमवार को पूरे देश में भगवान की पूजा अर्चना की गई। बाबा के भक्त सुबह ही मंदिरों में पहुंचे और भगवान की पूजा की।

नई दिल्ली। सावन के अंतिम सोमवार को पूरे देश में भगवान की पूजा अर्चना की गई। बाबा के भक्त सुबह ही मंदिरों में पहुंचे और भगवान की पूजा की। इसके अलावा अंतिम सोमवार को लाखों भक्त ने गंगा में डुबकी लगाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए दोपहर तक भक्तों की भीड़ लगी रही। वाराणसी में भी लोगों ने गंगा में स्नान कर भगवान शिव की पूजा की।
 
मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़
सावन के अंतिम सोमवार को मंदिरों में सुबह से ही शिवभक्तों का तांता लगा रहा। बाबा के भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूर्जा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में सुबह से ही उमड़े भक्तों ने महाकाल की पूजा अर्चना की। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान समेत देश के सभी राज्यों में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
 
गंगा में लगाई डुबकी
सावन के अंतिम सोमवार को गंगा में डुबकी लगाने के लिए भी सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। उत्तराखंड के हरिद्वार में सुबह ही श्रद्धालु गंगा में स्नान करने के लिए पहुंच गए। गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर लोगों ने गंगा में स्नान कर भगवान शिव की पूजा की।
 
सावन में सोमवार का है विशेष महत्व
सावन मास में सोमवार का विशेष महत्व होता है। सोमवार को व्रत रखने का भी अलग महत्व होता है। मान्यता है कि सावन के सोमवार को व्रत रखने से भगवान शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस बार सावन में में सालों बाद विशेष योग बना है। इस बार सावन मास की शुरुआत सोमवार से होकर समापन भी सोमवार को ही हो रहा है। अंतिम सोमवार को रक्षाबंधन पर्व होने से भी सर्वाथसिद्धि योग बन रहा है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो