तमिलनाड के कोयम्बटूर में अनोखे तरीके से वैलेंटाइन्स डे का विरोध करने का मामला सामने आया है। यहां एक समूह में बुधवार को एक कुत्ते और बरकी की शादी करावा दी थी। इसके बाद अब थंथई पेरिया द्रविड़ कझगम(टीपीडीके) ने उनका तलाक करवाने का जिम्मा उठाया है। इसके लिए बाकायदा अदालत में पीआईएल दाखिल की गई है।
टीपीडीके ने शादी के बाद फंस गए कुत्ते और बकरी को अलग करने और बेहतर जिंदगी देने की जिम्मेदारी उठाई है। टीपीडीके ने इसके लिए कोयम्बटूर फैमिली कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। इस कुत्ते और बकरी की वैलेंटाइन्स डे का विरोध करने के लिए एक संगठन ने शादी करवा दी थी।
संगठन ने कुत्ते और बकरी की शादी कर इस दिन का सांकेतिक विरोध दर्ज कराया था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भी विरोध का अजीबोगरीब तरीका अपनाया गया था। यहां भारत हिंदू फ्रंट मोर्चा के सदस्यों ने वैलंटाइंस डे का विरोध करते हुए एक कुत्ते की गधे से शादी करा दी थी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर लोगों को वेलेंटाइन डे मनाने का हक है तो उनके पास भी भारतीय संस्कृति को बचाने का अधिकार है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै में भी वैलेंटाइन का विरोध करने के लिए भारत हिंदू फ्रंट मोर्चा के सदस्यों ने कुत्ते और गधे की शादी करवा दी थी। हालांकि बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया था।