विविध भारत

इन 10 बातों के जवाब Google पर भूलकर भी न करें सर्च

इस तरह से आपके कंप्यूटर का आईपी अड्रैस डिकोड किया जा सकता है। यदि ऐसा है तो आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।

Sep 22, 2017 / 03:15 pm

Mohit sharma

नई दिल्ली। मन में कोई भी विचार आने पर आप गूगल सर्च पर जाकर उसका पूरा चिठ्ठा पता लगा सकते हैं। इससे आपको घर बैठे बैठाए किसी भी सब्जेक्ट पर मनचाही जानकारी मिल सकती है। लेकिन यहां आपको बता दें कि 10 ऐसी भी बाते हैं, जिनको आप आनजाने में भी गूगल सर्च करने का प्रयास मत करना, वरना गूगल इसका उलटा परिणाम दिखा सकता है।

1- गिविंग बर्थ -सामान्य तौर पर आपने फिल्मों में या किसी चैनल पर बच्चे को जन्म देते समय महिलाओं को परेशानी उठाते देखा होगा, लेकिन बच्चा जनने की वास्तविक परेशानी उससे कहीं ज्यादा दर्दनायक है। इस लिए गूगल पर इस तरह की कोई क्लिप देखने का प्रयास भी न करिएगा अन्यथा इससे सीजेरियन परंपरा को बढ़ावा मिल सकता है।

2- अपना नाम – गूगल पर कभी अपना नाम न सर्च करें। इसके पीछे तर्क यह है कि कई बार गूगल पर अपना नाम सर्च करने पर इसके कुछ उलटे-सीधे परिणाम सामने आते हैं। जबकि कई बार इसके कुछ गलत मतलब भी सामने आ सकते हैं। कभी-कभी कुछ लोग इसको अधिक गंभीरता से ले सकते हैं और कभी-कभी ऐसा होने पर आप वह कंटेंट डिलीट पर करना चाहोगे, जबकि यह कोई आसान तरीका नहीं है। इस लिए भूलकर भी गूगल पर अपना नाम सर्च न करें।

3- खतरनाक जानवर- गूगलपर कभी खतरनाक जानवरों को सर्च न करें। यदि आप ऐसा करते हैं, तो आप किसी नए डर का भी शिकार हो सकते हैं और इस तरह का फोबिया आपके लिए अधिक नुकसानदेह साबित हो सकता है।

4- स्मॉकर्स लंग्स – हममे से अधिकांश स्मॉकिंग करते हैं। स्मॉकिंग से सबसे अधिक नुकसान हमारे फेफड़ों को होता है। कई बार यदि हम गूगल पर स्मॉकर्स लंग्स सर्च करते हैं, तो इसकी एक डरावनी से तस्वीर सामने आती है। हालांकि कई बार यह आपको स्मॉकिंग छोडऩे के लिए भी प्रेरित कर सकती है, लेकिन कई बार यह आपके अपने स्वास्थ्य के प्रति शंकालू भी बना सकती है।

5- स्किन कंडीशन – स्किन से संबंधित बहुत सी ऐसी बीमारियां हैं, जो देखने में बहुत ही भद्दी लगती हैं। कई बार जब हम गूगल पर यह सर्च करते हैं, तो परिणाम के तौर पर बहुत ही भद्दी तस्वीर और कंटेंट निकलकर सामने आत है, जो आपको डिस्टर्ब कर सकता है।

6- बेडबग – आपने कई इस जंन्तु के बारे में सुना होगा। अधिकांशत इसके बारे में किसी होटल आदि के फीडबैक या रिव्यू आदि के समय सुनने को मिलता है। जबकि यह भी हो सकता है कि आप में से कोई इसका शिकार भी हो चुका हो और अपनी स्किन को नुकसान पहुंचा चुका हो। भूलकर भी इसको गूगल न करे। क्यों कि इसका डरावना स्वरूप आपको रात में चैन से सोने भी नहीं देगा।

7- कैंसर – कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसकी अधिकांश लोगों को फोरी जानकारी होती है। इस लिए कई बार हम कैंसर के लक्षण जानने के लिए गूगल पर इससे जुड़ी जानकारी जुटाना चाहते हैं। परिणाम के तौर पर जिसके कुछ लक्षण जैसे चक्कर आना व कमजोरी आदि सामने आते हैं। जबकि ऐसा कई बार सामान्यत भी होता है। परिणाम यह होता है कि कई बार आपको कैंसर का अनावश्यक डर घेर लेता है।

8- क्राइम संबंधी जानकारी – यदि गूगल पर आप कुछ आपराधिक कंटेंट जैसे हाउ टू मेक बम या इस तरह की कोई जानकारी सर्च करना चाहते है, तो सावधान हो जाएं क्योंकि इस तरह की सर्च ट्रेस की जाती है और इस तरह से आपके कंप्यूटर का आईपी अड्रैस डिकोड किया जा सकता है। यदि ऐसा है तो आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।

9- बीमारी के लक्षण – हेल्थ को लेकर हम लोग कुछ अधिक जिज्ञासु रहते हैं। यही कारण है कि हम यदा-कदा गूगल पर बीमारियों के लक्षण सर्च करते रहते हैं। कई बार गूगल ऐसे परिणाम भी दिखाता है, वास्तव में जो बीमारी आपको है ही नहीं। यदि आपको कोई बीमारी है भी तो गूगल की मदद न लेकर सीधा डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए।

10- ब्लैक हैड्स रिमूवल – इंटरनेट पर हम कुछ अलग-अलग चीजे सर्च करना चाहते हैं। जैसे ब्लैक हेड्स रिमूवल। इस तरह की जानकारी इंटरनेट पर तलाशने से इसके तुम्हे कई खतरनाक परिणाम भी मिल सकते हैं। कई बार इसके परिणाम के रूप में यह ब्लैक हेड्स रिमूवल के गंभीर परिणाम भी दिखा सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Home / Miscellenous India / इन 10 बातों के जवाब Google पर भूलकर भी न करें सर्च

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.