scriptइन बड़े घरानों में है लालू प्रसाद की रिश्तेदारी , जानिए उनके 9 बच्चों के बारे में, किसकी कितनी है हैसियत | do you know about lalu and rabri family | Patrika News
विविध भारत

इन बड़े घरानों में है लालू प्रसाद की रिश्तेदारी , जानिए उनके 9 बच्चों के बारे में, किसकी कितनी है हैसियत

जानिए लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के बच्चों के बारे में।

Nov 10, 2018 / 01:55 pm

Kaushlendra Pathak

lalu prasd family

इन बड़े घरानों में है लालू प्रसाद की रिश्तेदारी , जानिए उनके 9 बच्चों के बारे में, किसकी कितनी है हैसियत

नई दिल्ली। तेज प्रताप के कारण लालू प्रसाद का परिवार काफी सुर्खियों में है। हर जगह तेज प्रताप की ही चर्चा हो रही है, क्योंकि उन्होंने शादी के छह महीने के भीतर ही अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने का फैसला लिया है। हालांकि, उन्हें मनाने की कोशिश जारी है। लेकिन, वो जिद पर अड़े हैं। आरजेडी सुप्रीम का परिवार काफी बड़ा है। तेज प्रताप के अलाव लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के कुल आठ बच्चे हैं। इनमें दो लड़के और सात लड़कियां हैं। लालू प्रसाद के सातों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि तेजस्वी यादव की शादी होनी अभी बांकी है। आज हम आपको उनके परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं।
नौ बच्चों के माता-पिता हैं लालू और राबड़ी देवी

लालू प्रसाद और राबड़ी के कुल नौ बच्चे हैं। सबसे बड़ी मीसा भारती हैं। मीसा भारती काफी पढ़ी लिखी हैं। मीसा ने 1999 में एमबीबीएस एग्जाम टॉप किया था। उनकी शादी सॉफ्टवेयर इंजीनियर शैलेश कुमार से हुई है। शैलेश मिशैल पैकर्स एंड प्रिंटर्स नाम की कंपनी चलाते हैं। अभी वो राज्यसभा सांसद हैं। वहीं, लालू की दूसरी बेटी का नाम है रोहिणी। लालू की इस बेटी की शादी समरेश सिंह से हुई हैं, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। रोहिणी अपने 3 बच्चों और हसबैंड के साथ सिंगापुर में रहती हैं।
तीसरी बेटी की शादी पायलट से हुई है

लालू प्रसाद की तीसरी बेटी का नाम चंदा सिंह है। चंदा सिंह दिखने में बेहद ही खूबसूरत हैं। साल 2006 में इंडियन एयरलाइन्स के पायलट विक्रम सिंह से चंदा सिंह की शादी हुई थी। इनकी शादी में कई वीआईपी लोग मौजूद रहे थे। लालू यादव की चौंथी बेटी का नाम है रागिनी यादव। रागिनी यादव एक समय काफी चर्चा में रही थीं। दरअसल, वो अपने दोस्त के साथ पिकनिक मनाने जमशेदपुर के दशम फॉल गई थीं। वहां अभिषेक की मौत हो गई थी। बाद में अभिषेक की मौत को अप्राकृतिक करार कर दिया गया था। रागिनी की शादी तत्काली कांग्रेस नेता जितेन्द्र यादव के बेटे राहुल यादव से हुई थी। लालू की पांचवी बेटी का नाम हेमा यादव है। इन पर सुशील मोदी ने बेनामी संपत्ति दान में लेने का आरोप लगाया था। हेमा ने साल 2012 में नेता विनीत यादव से शादी की थी। हेमा के हसबैंड दिल्ली की राजनीतिक फैमिली से हैं।
मुलायम सिंह के परिवार से भी है लालू की रिश्तेदारी

लालू की छठवी बेटी का नाम अनुष्का है। साल 2012 अप्रैल में अनुष्का की शादी हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अजय सिंह के बेटे चिरंजीवी रॉव से हुई थी। इनकी शादी मे भी कई वीआईपी गेस्ट शामिल हुए थे। वर्तमान में चिरंजीवी रॉव कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं। वहीं, लालू की सबसे छोटी बेटी का नाम है राजलक्ष्मी। राजलक्ष्मी की शादी मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप यादव से हुई है। राजलक्ष्मी को सेल्फी लेने और फोटो खींचवाने का काफी शौक हैं।
लालू-राबड़ी के दो बेटे हैं

सात बेटियों के अलावा लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के दो बेटे भी हैं। बड़े बेटे का नाम है तेज प्रताप, जिनकी शादी ऐश्वर्या राय से हुई है। ऐश्वर्या राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रा दारोगा राय की पोती हैं और उनके चंद्रिका राय विधायक हैं। साथ ही मंत्री भी रह चुके हैं। वहीं, तेज प्रताप बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। वहीं, दूसरे और छोटे बेटे का नाम है तेजस्वी यादव, जो बिहार के डिप्टी सीएम रह चुके हैं।

Home / Miscellenous India / इन बड़े घरानों में है लालू प्रसाद की रिश्तेदारी , जानिए उनके 9 बच्चों के बारे में, किसकी कितनी है हैसियत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो