scriptक्या आप जानते हैं भारत के अमीर शहरों के बारे में… | Patrika News
विविध भारत

क्या आप जानते हैं भारत के अमीर शहरों के बारे में…

10 Photos
7 years ago
1/10
भारत एक ऐसा देश है, जहां आपको हर तरह के लोग, हर तरह का वातावरण मिलता है। बाहर से आए टूरिस्ट भी कहते हैं कि अगर उन्हें किसी देश में इतनी विविधताएं देखने को मिलती है, तो वह हमारा भारत देश है। जहां कुछ किमी के बाद ही लैंग्वेज चेंज हो जाती है। एक विकासशील देश होने के कारण भारत को गरीबी देश का दर्जा मिला हुआ है। लेकिन आज हम आपको हम बताएंगे भारत के कुछ ऐसे शहरों के बारे में जिन्हें भारत में अमीर शहरों का दर्जा प्राप्त है। विशाखापट्टनम- विशाखापट्टनम आंध्र- प्रदेश की राजधानी है। विशाखापट्टनम अपने सुंदर बीचेस के लिए फेमस है। इसके अलावा यहां स्टील प्लांट होने की वजह से इसे वाइजैग नाम से बुलाया जाता है। विशाखापट्टनम की जीडीपी 1.6 लाख करोड़ है।
2/10
बंगलुरू- कर्नाटक की राजधानी बंगलुरू को सिलिकॉन घाटी के नाम से भी जाना जाता है। अब बंगलुरू को आईटी इंडस्ट्री के लिए भी जाना जाता है। यहां की जीडीपी GDP 5.3 लाख करोड़ है।
3/10
चेन्नई- तमिलनाड़ु की राजधानी चेन्नई को नेशनल जियोग्राफिक ने दूसरा सबसे अच्छा शहर घोषित किया हुआ है। पहले चेन्नई का नाम मद्रास था। यहां की जीडीपी 4. 2 लाख करोड़ है।
4/10
अहमदाबाद- साबरमती नदी के किनारे पर बसा अहमदाबाद भारत का छठा सबसे बड़ा शहर है। यहां की जीडीपी 4.1 लाख करोड़ है।
5/10
सूरत- गुजरात का शहर सूरत टेक्सटाइल का केंद्र माना जाता है। सूरत का नाम पहले सूर्यपुर था। सूरत देश का तीसरा सबसे साफ और पूरी दुनिया का चौथा तेजी से ग्रोथ करने वाला शहर है। सूरत की जीडीपी 2.5 लाख करोड़ है।
6/10
हैदराबाद- तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद की पहचान मोतियों और हीरो से है। इसके अलावा हैदराबाद अपने शहर में लगने वाले पुराने बाजारों के लिए भी फेमस है। हैदराबाद की जीडीपी 4. 7 लाख करोड़ है।
7/10
दिल्ली- देश की राजधानी दिल्ली दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा आबादी वाला शहर है। दिल्ली की जीडीपी 20 लाख करोड़ है।
8/10
पुणे- महाराष्ट्र का यह शहर आईटी इंडस्ट्री के लिए फेमस है। पुणे की जीडीपी 3 लाख करोड़ है। पुणे पहाड़ पर बसा एक शहर है जिसकी समुद्र से ऊंचाई 1840 फीट है।
9/10
मुंबई- सपनो का शहर मुंबई जहां हर दिन लाखों लोग आते है एक्टर बनने के लिए। मुंबई भारत की फाइनेंशियल और एंटरटेनमेंट राजधानी कहा जाता है। यहां की जीडीपी 21 लाख करोड़ हैय़
10/10
कोलकाता- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता भारत का तीसरा सबसे बड़ा अधिक आबादी वाला शहर है। यहां की जीडीपी 9.6 लाख करोड़ है।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.