scriptबच्ची रोते हुए कहती थी पेट में होता है दर्द, डॉक्टर्स ने की जांच तो उड़ गए सभी के होश, साधारण नहीं है मामला | doctor checkup girl then they are shocked | Patrika News

बच्ची रोते हुए कहती थी पेट में होता है दर्द, डॉक्टर्स ने की जांच तो उड़ गए सभी के होश, साधारण नहीं है मामला

Published: Nov 10, 2017 04:32:33 pm

Submitted by:

राहुल

हाल के दिनों में महिलाओं के साथ-साथ मासूम बच्चियों के साथ होने वाले बलात्कार, छेड़छाड़ और शोषण जैसे अपराधों में तेजी आई है।

teacher see the blue film
यौन अपराधों पर सख्त कानूनों के बाद भी भी जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं हुआ है। यौन हिंसा के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। अब तो हद इस बात की हो गई है कि इंसान की शक्ल में छिपे हैवान बच्चियों को अपना आसान शिकार बना रहे हैं। इस तरह के कई मामले हर रोज सामने आ रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में बता रहे हैं जिसने एक बार फिर महिलाओं के प्रति समाज के नजिरये पर चर्चा छेड़ दी है।
हाल के दिनों में महिलाओं के साथ-साथ मासूम बच्चियों के साथ होने वाले बलात्कार, छेड़छाड़ और शोषण जैसे अपराधों में तेजी आई है।

बहरहाल आज जिस मामले से से हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं, उसके बारे में जान कर आपकी रूह कांप जायेगी और आप बस यही कहेंगे कि इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।
मामला मध्प्रदेश के भोपाल का है जहाँ एक अस्पताल में 12 साल की एक बच्ची को पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। इस दौरान जब डॉक्टर्स ने बच्ची का चेकअप किया तब उन्हें एक चौंकाने वाली सच्चाई का पता चला। डॉक्टर्स के अनुसार 12 साल की यह मासूम जो खुद अभी बच्ची है, वो 4 माह की गर्भवती है।
दरअसल इस बच्ची के साथ कुछ महीने पहले कुछ दरिंदों द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया था। बताया यह भी जा रहा है कि बच्ची के साथ बलात्कार रेलवे स्टेशन के नजदीक किया गया था। मामले के बारे में जितनी जानकारी मिल सकी है उसके अनुसार बच्ची पिछले कई दिनों से पेट दर्द से पीड़ित थी। फिलहाल रिपोर्ट के सामने आते ही बच्ची को भोपाल के सुल्तानिया अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। फ़िलहाल वही उसका इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है जिसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो