scriptपेट दर्द से परेशान थी महिला, गुब्बारे की तरह फूल गई थी किडनी, सर्जरी में निकला कुछ ऐसा जो पहले कभी नहीं देखा गया! | Doctors Removing Tumor From Woman Kidney | Patrika News

पेट दर्द से परेशान थी महिला, गुब्बारे की तरह फूल गई थी किडनी, सर्जरी में निकला कुछ ऐसा जो पहले कभी नहीं देखा गया!

Published: Oct 11, 2017 04:17:53 pm

Submitted by:

राहुल

महिला 3 साल से पेट दर्द को बर्दास्त कर रही थी लेकिन अब जब वो दर्द हद से ज्यादा हो गया तब जाकर उसने डॉक्टर के पास जाना ठीक समझा

doctors saved women
मुंबई: इंसान का शरीर कई तरह की बीमारियों का घर है। हमारे शरीर में कई खतरनाक बीमारियाँ कब घर कर जाती हैं हमें पता भी नहीं चलता और जब पता चलता है तब तक वो बीमारी अपना काम कर चुकी होती है। मुंबई की इस महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जिसे मेडिकल जगत की रेयर कंडीशन बताया जा रहा है। यह महिला पिछले 3 साल से अपने पेट के दर्द को बर्दास्त कर रही थी लेकिन अब जब वो दर्द हद से ज्यादा हो गया तब जाकर उसने डॉक्टर के पास जाना ठीक समझा।
इस महिला की उम्र करीब 28 साल है, जो पिछले 3 साल से अपने दर्द को आम समस्या मान कर नजरअंदाज कर रही थी। अब जब वो डॉक्टर के पास पहुंची तो नौबत ऑपरेशन की आ चुकी थी। डॉक्टर्स की जांच में जो खुलासा हुआ वो बेहद हैरान कर देने वाला था। डॉक्टर्स ने बताया कि महिला की किडनी में कोई तकलीफ है जिसे ऑपरेट करना पड़गा, लेकिन ऑपरेशन के दौरान जो चीज निकली उसने डॉक्टर्स को भी हैरान कर दिया।
doctors saved women
मंजू नाम की इस महिला का जब सीटी स्कैन किया गया तब सामने आया कि उसकी किडनी में एक बड़ी सी चीज़ मौजूद है जिसका साइज़ करीब 31 सेंटीमीटर था। महिला के पेट दर्द की असल वजह यही चीज़ थी जोकि उसकी किडनी में मौजूद थी। डॉक्टर्स ने जांच के बाद लगातार 8 घंटे तक ऑपरेशन किया जोकि सफल रहा। डॉक्टर्स ने महिला की किडनी से एक 5.5 किलोग्राम वजनी गाँठ को बाहर निकाला।
महिला का सफल ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर्स के अनुसार ये दुनिया की अभी तक की सबसे बड़ी गांठ है। उनकी ये बात गिन्नीज वर्ल्ड रिकॉर्ड वालों ने भी कन्फर्म की। महिला की हालत अब स्थिर है और उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। हालांकि उसकी हालत ऐसे कैसे हुई इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो