विविध भारत

Coronavirus: डॉ हर्षवर्धन ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अधिकारियों को उच्च परीक्षण के दिए निर्देश

Highlights

दिल्ली में रोजोना कोरोना के नए मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।
डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि उच्च जोखिम वाले समूह और आबादी पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

Nov 11, 2020 / 06:54 pm

Mohit Saxena

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन

नई दिल्ली। देशभर में फैले कोरोना संक्रमण को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बुधवार को मुख्यमंत्रियों, राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रमुख सचिवों से चर्चा की। इस चर्चा के दौरान महराष्ट्र, उत्तराखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और गोवा के मुख्यमंत्री सहित अतिरिक्त मुख्य सचिव भी शामिल हुए।
https://twitter.com/ANI/status/1326493713393053696?ref_src=twsrc%5Etfw
डॉ हर्षवर्धन ने ज्यादा संक्रमित जिलों में कोरोना के उच्च परीक्षण की जांच कराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि SARI/ILI निगरानी तंत्र के जरिए अनिवार्य परीक्षण किया जाए उच्च जोखिम वाले समूह और आबादी पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि देश में पहले की तुलना में कोरोना के नए मामलों में गिरावट आई है। हालांकि, देश की राजधानी नई दिल्ली में रोजोना कोरोना के नए मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। दिल्ली में बीते कई दिनों से छह हजार से अधिक मामले आ रहे हैं। राहत वाली बात ये है कि देश में कोरोना की रिकवरी दर में भी तेजी देखी गई है।

Home / Miscellenous India / Coronavirus: डॉ हर्षवर्धन ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अधिकारियों को उच्च परीक्षण के दिए निर्देश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.