विविध भारत

कोलकाता : डीआरआई ने 16.34 किलो सोना जब्त किया, 6 गिरफ्तार

खुफिया जानकारी पर की गई थी कार्रवाई
तीन अभियानों में जब्त किया गया सोना
तस्करी करके लाया जा रहा था

Mar 30, 2019 / 09:11 pm

Navyavesh Navrahi

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने तीन अलग-अलग अभियानों में 5.37 करोड़ रुपए के मूल्य का 16.34 किलोग्राम तस्करी किया हुआ सोना जब्त किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इन अभियानों में छह लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी के अनुसार- ‘डीआरआई अधिकारियों ने तीन अलग-अलग अभियानों में 5.37 करोड़ रुपए के मूल्य का 16.34 किलोग्राम तस्करी किया हुआ सोना जब्त किया है और छह लोगों को गिरफ्तार किया है।‘

डीआरआई अधिकारी ने बताया कि- “खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एजेंसी ने महेश राय और रेजिना फरचिनसुंगी उर्फ रिता मैसेक को कोलकाता की सदर स्ट्रीट स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया और उनके पास से 1.65 करोड़ रुपए के मूल्य का 4.98 किलो सोना जब्त किया। सोने को मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा के जरिए म्यांमार से तस्करी कर लाया गया था।”

दूसरे अभियान में एजेंसी ने इसाक लालपेखलुआ को साल्ट लेक इलाके स्थित एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया और उसके बाद से 1.09 करोड़ रुपए के मूल्य का 3.326 किलो सोना बरामद किया गया। यह भी मिजोरम सीमा के जरिए म्यांमार से तस्करी कर लाया गया था।

तीसरे अभियान में डीआरआई अधिकारियों ने बड़ा बाजार इलाके में 2.63 करोड़ रुपए के मूल्य का 8.048 किलोग्राम सोना बरामद किया। इसके साथ ही 75.3 लाख रुपए की नकदी भी जब्त की गई। अधिकारी ने बताया कि राजू दत्ता, चिरंजीत दत्ता और सुमन साहा को गिरफ्तार किया गया है। सोना बांग्लादेश से तस्करी कर लाया गया था।

Home / Miscellenous India / कोलकाता : डीआरआई ने 16.34 किलो सोना जब्त किया, 6 गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.