scriptएक तरफ बारिश में डूब रहा है आधा हिंदुस्तान तो पटना में गर्मी ने तोड़ दिया 36 साल का रिकॉर्ड | Dry and humid weather in patna temperature break Record of 36 Year | Patrika News

एक तरफ बारिश में डूब रहा है आधा हिंदुस्तान तो पटना में गर्मी ने तोड़ दिया 36 साल का रिकॉर्ड

locationनई दिल्लीPublished: Jul 21, 2018 10:12:31 am

Submitted by:

Kapil Tiwari

इससे पहले 1982 में जुलाई माह का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

Patna Dry Weather

Patna Dry Weather

पटना। भले ही देश के कई हिस्सों में इस समय मानसून की बारिश आफत बनी हुई हो, लेकिन अभी देश के कुछ हिस्से ऐसे हैं, जहां लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा रहा है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में अभी भी बारिश के आसार नहीं हैं। यहां लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं तो वहीं बिहार की राजधानी पटना में तो गर्मी ने 36 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पटना में गर्मी ने तबाही मचाई हुई है।
गर्मी ने तोड़ा 36 साल का रिकॉर्ड
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को पटना में गर्मी ने 36 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार को यहां तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी से जिले वासियों का बुरा हाल है। हालांकि मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी है। मौसम विभाग ने यहां अगले तीन दिनों में बरसात के बाद तापमान कमी आने की उम्मीद जताई है।
1982 में रहा था 41.2 डिग्री तापमान
मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 10 सालों के अंदर जुलाई के महीने में पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहा है। इससे पहले 1982 में जुलाई माह का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया था। वही, मानसून के अभाव में राज्य के अन्य जिलों में भी गर्मी की स्थिति बदतर हो रही है। पूर्णिया, भागलपुर और गया जिले का तापमान भी 40.1, 40.6 और 39.7 डिग्री दर्ज किया गया।
बिहार के अन्य हिस्सों में गर्मी का हाल
आपको बता दें कि सूबे के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में हुई हल्की बारिश ने लोगों को राहत दी है। मोहनिया, रोहतास और कैमूर जिले में बल्की बारिश दर्ज की गई है। वहीं, उत्तर बिहार के मोतिहारी में भी भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। वहीं दूसरी तरफ देश के कई हिस्सों में बारिश कहीं राहत बनकर आई है तो कहीं तबाही। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मूसलाधार बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में तो पिछले दिनों बारिश ने जिंदगी को ही थाम दिया तो वहीं केरल में 36 घंटे तक लगातार बारिश होने से कई लोगों की जान चली गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो