विविध भारत

कोरोना वायरस के चलते ओडिशा के बाद पंजाब में 1 मई तक कर्फ्यू

सीएम बोले- वर्तमान हालात में लॉकडाउन हटाना ठीक नहीं।
अब तक लॉकडाउन का पालन करने के लिए लोगों का आभार।
आने वाले वक्त में हालात और बिगड़ने की जताई आशंका।

नई दिल्लीApr 10, 2020 / 09:56 pm

अमित कुमार बाजपेयी

curfew till 1 may

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा इतनी जल्दी टलने वाला नहीं है। प्रदेश में दूसरे चरण का संक्रमण जारी है और जल्द ही यह तीसरे में पहुंच सकता है। इसके चलते ओडिशा के बाद पंजाब मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को राज्य में कर्फ्यू को 1 मई तक बढ़ाने का फैसला किया।
कोरोना वायरस को लेकर आ गई सबसे बुरी खबर, कोई सोच भी नहीं सकता ऐसा होने वाला है

शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कैप्टन ने कहा, “COVID-19 से उत्पन्न स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, कैबिनेट ने 1 मई तक लॉकडाउन और कर्फ्यू का विस्तार करने का निर्णय लिया है। ये कठिन समय हैं और मैं सभी से #StayHomeStaySafe की अपील करता हूं और स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन करें जैसा कि आपने अब तक किया है, जिसके लिए मैं आभारी हूं।”
कैप्टन ने आगे कहा कि अभी तो कोरोना के खिलाफ लड़ाई शुरू हुई है। आने वाले कुछ महीनों में हालात बिगड़ सकते हैं, जिसके लिए हमें तैयार रहना होगा। ऐसे हालात में किसी भी राज्य को पाबंदी में ढील नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले पंजाब में मिले 27 पॉजिटिव केस कम्यूनिटी ट्रांसमिशन की ओर बढ़ने की तरफ इशारा कर रहा है। हमें संक्रमण को फैलने से रोकना होगा। राज्य की तैयारियां इन अनुमान के हिसाब से की जाएंगी।
https://twitter.com/hashtag/Covid19?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पंजाब में डेढ़ लाख लोग विदेश से आए

सिंह ने कहा कि पंजाब में करीब डेढ़ लाख लोग विदेश से आए। इनमें एनआरआई समेत अन्य लोग शामिल है। इनको अलग रखा गया।
#Coronavirus: मशहूर कुश्ती खिलाड़ी का ओपेन लेटर हुआ वायरल, भगवान से मांगी माफी

केंद्र की सहायता नाकाफी

सिंह ने कहा कि केंद्र ने 130 करोड़ से अधिक आबादी के लिए 15 हजार करोड़ रुपए की घोषणा की है। यह नाकाफी है। उन्होंने कहा कि राज्यों के पास धन व संसाधन नहीं है। ऐसे में कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूत रखने के लिए केंद्र को आगे आना होगा। लाखों लोगों के पास काम नहीं है। उनके परिवार भूखे हैं। ऐसे लोगो की मदद सरकार को करनी होगी।
जांच बढ़ानी होगी

सिंह ने कहा कि वर्तमान में कोरोना की जांच कम संख्या में हो रही है। इसको बढ़ाना होगा, जिससे वास्तविक स्थिति का पता लग सकेगा। केंद्र ने शुरुआत में पंजाब के दो ही मेडिकल कॉलेज को जांच की सुविधा थी। इसके बाद कुछ अन्य में दी गई। अब हमने 1 लाख से अधिक जांच किट भी मांग रखे हैं।

Home / Miscellenous India / कोरोना वायरस के चलते ओडिशा के बाद पंजाब में 1 मई तक कर्फ्यू

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.