scriptमुंबईवासियों के लिए राहत, मौसम विभाग ने लिया अलर्ट वापस, लेकिन यहां अब भी बना हुआ है खतरा | due to weak monsoon weather department withdraw the alert | Patrika News

मुंबईवासियों के लिए राहत, मौसम विभाग ने लिया अलर्ट वापस, लेकिन यहां अब भी बना हुआ है खतरा

locationनई दिल्लीPublished: Jun 10, 2018 06:13:32 pm

Submitted by:

Mazkoor

मानसून का रुख देखते हुए मौसम विभाग ने मुंबई में 12 जून तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की थी।

mumbai heavy rain konkan goa

मुंबईवासियों के लिए राहत, मौसम विभाग ने लिया अलर्ट वापस, लेने यहां अब भी बना हुआ है खतरा

मुंबई : शनिवार को मुंबई में भारी बारिश की वजह से पूरे शहर में तबाही के संकेत मिलने लगे थे। जगह-जगह बारिश का पानी जमा हो गया था। इसके अलावा मानसून के तेवर को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन मुंबई के लिए भारी पड़ने वाले हैं, इसका अलर्ट जारी किया था। लोगों को घर से निकलने के लिए मना किया था। पर्यटकों और नाविकों-मछुआरों को भी समुद्री इलाके से दूर रहने की चेतावनी दी थी। लेकिन अब मानसून के कमजोर होने की खबर है। इसलिए मौसम विभाग ने मुंबई में जारी अलर्ट वापस ले लिया है।

12 जून तक जताई थी भारी बारिश की संभावना
बता दें कि मानसून का रुख देखते हुए मौसम विभाग ने मुंबई में 12 जून तक भारी बारिश की संभावना जताई थी और इस सिलसिले में चेतावनी जारी की थी।

कोंकण और गोवा के लिए अलर्ट जारी रहेगी
रविवार को मुंबई में मौसम विभाग के डायरेक्‍टर अजय कुमार पी ने जानकारी दी कि ‘मुंबई में मानसून कमजोर हो गया है, इसलिए मौसम विभाग भारी बारिश का अलर्ट वापस ले रहा है। उन्‍होंने बताया कि अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र न बनने के कारण मानसून कमजोर हो गया है, लेकिन दक्षिण कोंकण और गोवा में ऐसी स्थिति बनती नहीं दिख रही है, इसलिए वहां के लिए जारी अलर्ट यथावत रहेगी।

मानसून के कहर से परेशान रहे लोग
महाराष्ट्र में मॉनसून के आते ही शनिवार को बारिश ने अपना कहर दिखाया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण शहर में जगह-जगह पानी भर गया है। इस वजह से पूरा मुंबई परेशान रहा था। शनिवार की बारिश की वजह से रेल और हवाई यातायात भी बाधित हो गया था। भारी बारिश के कारण बीएमसी ने अपने सीनियर अधिकारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो