scriptकांग्रेस में सिर्फ एक ही गुट जो राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में काम कर रहा है: डूडी | leader of opposition Rameshwar Dudi | Patrika News

कांग्रेस में सिर्फ एक ही गुट जो राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में काम कर रहा है: डूडी

locationजोधपुरPublished: Sep 09, 2016 02:16:00 pm

Submitted by:

Nidhi Mishra

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का कहना है कि कांग्रेस में सिर्फ एक ही गुट है जो कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कार्य रह रहा है।

rameshwar dudi

rameshwar dudi

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का कहना है कि कांग्रेस में सिर्फ एक ही गुट है जो कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कार्य रह रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पार्टी है इसलिए कांग्रेस में कोई गुट नहीं होता।
ALSO READ: ग्रामीणों की मेहनत रंग लाई, भर गए तालाब एनीकट

एक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने आए डूडी ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस राजस्थान में अगला चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ेगी, इसका फैसला आलाकमान ही करेगा। परंपरा के अनुसार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ती आई है। डूडी ने कहा कि वे बार-बार इसलिए जोधपुर आ रहे है, क्योंकि यहां के कार्यकर्ता उन्हें बुला रहे है। 
ALSO READ: वनखंड पर फिर बसने को तैयार अवैध कॉलोनी!

इसके अलावा कोई बात नहीं है। डूडी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। पिछले एक साल से राज्य सरकार आनंदपाल को नहीं पकड़ पाई है। अपराध का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हिंगोनिया गोशाला में गायों की मौत हुई, लेकिन एक बार भी मुख्यमंत्री गोशाला का दौरा करने नहीं गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो