दिल्ली के zoo में भी बर्ड फ्लू की दस्तक, पिंजरे में मरे मिले उल्लू में संक्रमण पाया गया इस दौरान कश्मीर के डोडा किश्तवाड़ और रामबान में तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके काफी तेज थे। लोग जान बचाने के लिए अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए थे। उस समय भूकंप का केंद्र कटरा से उत्तर पूर्व में 63 किमी की दूरी पर पांच किलोमीटर की गहराई पर था।
इससे पहले हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भी शनिवार को 4.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि रात 8.21 पर भूकंप महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र कांगड़ा के करेरी के पूर्वोत्तर में 10 किलोमीटर की गहराई में था। उन्होंने कहा कि आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए।