विविध भारत

म्यांमार में आया भूकंप, देश के कई शहरों में महसूस हुए झटके

देश के पश्चिम बंगाल, बिहार और आसम में आज भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। 6.8 रिएक्टर स्केल के इस भूकंप का केंद्र सेंट्रल म्यांमार में बताया गया है।

Aug 24, 2016 / 05:05 pm

पवन राणा

earthquake

नई दिल्ली। देश के पश्चिम बंगाल, बिहार और आसम में आज भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। 6.8 रिएक्टर स्केल के इस भूकंप का केंद्र सेंट्रल म्यांमार में बताया गया है। भूकंप के झटके पटना, गुवाहाटी और कोलकाता में महसूस किए गए। धरती के 58 किमी अंदर भूकंप का केंद्र था। शाम 4 बजकर 4 मिनट पर भूकंप आया। भूकंप के झटकों से बिहार, असम, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, बंगाल, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम हिल गए। हालांकि अभी तक कहीं से भी जानमाल की हानि की कोई सूचना नहीं मिली है।



कोलकाता में थोड़ी देर के लिए मेट्रो सेवा को बंद किया गया था। हालांकि कुछ समय बाद वापस से सेवाएं बहाल कर दी गई। कोलकाता में कार्यालय खाली करवा लिए गए और करीब 10 सैंकेंड तक धरती कांपी। कॉलेज स्टूडेंट्स का कहना है कि जब भूकंप आया तब हमारी टेबल्स थर्राने लगी। सभी लोग क्लास रूम से बाहर की ओर तेजी से भागे। गौरतलब है कि इसी सप्ताह में हरियाणा में 3.7 रिएक्टर स्केल का भूंकप आया था। इसका प्रभाव दिल्ली के कुछ इलाकों में भी दिखाई दिया था।

Home / Miscellenous India / म्यांमार में आया भूकंप, देश के कई शहरों में महसूस हुए झटके

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.