script

अरुणाचल प्रदेश: भूकंप के झटके से सहमे लोग, रिक्टर पैमान पर 4.0 तीव्रता

locationनई दिल्लीPublished: Dec 23, 2018 07:15:15 pm

Submitted by:

Prashant Jha

वहीं हाल ही में एक शोध में खुलासा हुआ है कि देश की राजधानी दिल्ली पर भूकंप का खतरा मंडरा रहा है।

earthquake

अरुणाचल प्रदेश: भूकंप के झटके से सहमे लोग, रिक्टर पैमान पर मापी गई 4.0 तीव्रता

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश की धरती एक बार फिर कांप उठी है। शाम करीब 5 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताय जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता इतनी थी कि घरों की दिवारें तक हिलने लगी। इस झटके के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए हैं। भूकंप का केंद्र चंगलांग जिला था। भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। मंजर के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

https://twitter.com/ANI/status/1076810621629325312?ref_src=twsrc%5Etfw

इंडोनेशिया में सुनामी का कहर

गौरतलब है कि पिछले महीने जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। डर के कारण लोग घरों से बाहर निकल गए और इध-उधर भागने लगे। वहीं इंडोनेशिया में सुनामी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। सुनामी के कहर से अब तक इंडोनेशिया में कम से कम 222 लोगों की मौत हो गई। जबकि 700 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बीते तीन महीनों में यह इंडोनेशिया में आई दूसरी तबाही है। गौरतलब है कि इसी साल सितंबर में आई भूकंप और सुनामी में इंडोनेशिया में करीब 2,500 लोगों की मौत हुई थी। इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद आने वाली सुनामी के चलते कम से कम 168 लोगों की मौत हो गई है।

दिल्ली पर भूकंप का खतरा

वहीं हाल ही में एक शोध में खुलासा हुआ है कि देश की राजधानी दिल्ली पर भूकंप का खतरा मंडरा रहा है। बेंगलुरु स्थित जवाहर लाल नेहरू सेंटर फॉर ऐडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च के सिस्मोलॉजिस्ट की स्टडी ने यह दावा किया है कि राजधानी क्षेत्र में भूकंप के बड़े झटके लग सकते हैं। दरअसल, स्डटी का नेतृत्व करने वाले सीपी राजेंद्रन ने कहा कि भूगर्भिक क्षेत्र में काफी खिंचाव/तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। राजेंद्रन ने कहा कि 1315 और 1440 के बीच आए भूकंप के बाद मध्य हिमालय का क्षेत्र काफी शांत रहा है, लेकिन अब परिस्थिति बदल गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो