scriptदहशत: अंडमान-निकोबार द्वीप के साथ जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके | Earthquake tremors felt in J K along Andaman- Nicobar | Patrika News

दहशत: अंडमान-निकोबार द्वीप के साथ जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके

Published: Feb 15, 2021 10:01:57 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

जम्मू-कश्मीर में भी शाम करीब 7:50 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।
अभी तक जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

earthquake

एनसीएस ने भूकंप आने की पुष्टि।

नई दिल्ली। अंडमान व निकोबार द्वीप में सोमवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई। इसका केंद्र दक्षिण-पूर्वी पोर्टब्लेयर में था। इसकी जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने दी है। अभी तक जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
सीएम नीतीश कुमार ने दिए निर्देश, शराब के नशे में मिले पुलिसकर्मी बर्खास्त होंगे

अंडमान में भूकंप के कुछ ही देर बाद जम्मू-कश्मीर में भी शाम करीब 7:50 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। किश्तवाड़ में भूकंप के झटकों से लोग सहम उठे। जम्मू-कश्मीर में आठ फरवरी को सुबह 4.56 बजे भूकंप आया था। इसका रिक्टर पैमाना 3.5 थी। राज्य में जनवरी में भी भूकंप के झटके महसूस किया था। बीते साल दिसंबर में भी घाटी में भूकंप आया था।
इससे पहले बीते शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और पंजाब सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

यूपी और उत्तराखंड सहित कई शहरों में झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में जमीन से 74 किलोमीटर नीचे था। भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। कश्मीर घाटी से लेकर जम्मू संभाग के अधिकांश जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग अपने घरों से बाहर की ओर भागे।

ट्रेंडिंग वीडियो