scriptईद के चांद का हुआ दीदार, आज देशभर में शुरू हुआ ईद-उल-फितर का जश्न | Eid ul Fitr 2019 Moon Sighting India celebrated Eid tomorrow | Patrika News

ईद के चांद का हुआ दीदार, आज देशभर में शुरू हुआ ईद-उल-फितर का जश्न

locationनई दिल्लीPublished: Jun 05, 2019 01:09:03 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

इंतजार खत्म, मंगलवार शाम को दिखा ईद का चांद दिखा
देशभर में आज मनाया जा रहा ईद का त्योहार
रोजदारों ने गले लगाकर दी मुबारकबाद, अमन और बरक्कत की मांगी दुआ

 eid ul fitr moon sighting

ईद के चांद का हुआ दीदार, बुधवार को देशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

नई दिल्ली। हिंदुस्तान में ईद का चांद दिख गया है। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैय्यद अहमद बुखारी ने ऐलान किया कि मंगलवार की शाम चांद का दीदार हो गया है। आज देशभर में ईद-उल-फितर ( Eid ul Fitr ) का जश्न शुरू हो गया। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। वहीं सऊदी अरब में ईद मंगलवार को मनाई गई।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अमरनाथ यात्रा के बाद: चुनाव आयोग

रोजेदारों ने एक दूसरे को बधाई दी

आसमान में चांद दिखते ही रोजेदारों ने एक दूसरे को बधाई दी। लोगों को ईद के चांद का बेसब्री से इंतजार था। इसी के साथ ही लगभग एक महीने तक चला रोजा खत्म हो गया। इस बार रमजान की शुरुआत 7 मई से हुई थी। इस्लामी कैलेंडर के तहत रमजान का महीना पूरा होने पर ईद मनाई जाती है। ईद को लेकर बाजारों में भी खूब चहल पहल देखी जा रही है।

इफ्तार पर विवाद: अमित शाह ने गिरिराज सिंह को दी चेतावनी, कहा- संभलकर बोलें

https://twitter.com/ANI/status/1135933346620555264?ref_src=twsrc%5Etfw

राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ईद के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईद के शुभ अवसर पर मैं सभी भारत के सभी नागरिकों और विदेशों में अपने मुस्लिम भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं देता हूं। यह त्यौहार दान, एकता और करुणा में हमारे विश्वास को मजबूत करता है।

दिल्ली सरकार नहीं लागू करेगी आयुष्मान भारत योजना, जैन बोले- ये सिर्फ कागजों में अच्छी

योगी ने कहा- आपसी भाईचारा बढ़ाता ईद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का सन्देश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो