scriptचांद का दीदार: कल धूमधाम से ईद मनाएगा हिंदुस्तान, राजनेताओं ने दी बधाई | Eid ul fitr celebration in India on saturday wishes starts pouring in | Patrika News
विविध भारत

चांद का दीदार: कल धूमधाम से ईद मनाएगा हिंदुस्तान, राजनेताओं ने दी बधाई

हालांकि केरल में शुक्रवार को ही ईद मनाई गई।

Jun 15, 2018 / 04:01 pm

Shweta Singh

Eid ul fitr celebration in India on saturday wishes starts pouring in

चांद का दीदार: कल धूमधाम से ईद मनाएगा हिंदुस्तान; राजनेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली। देश में कल यानि शनिवार को धूमधाम से ईद मनाई जाएगी। जामा मस्जिद की मरकजी रुयते हिलाल कमेटी की बैठक के बाद गुरुवार को यह घोषणा की गई। घोषणा में कहा गया कि देश में कहीं चांद नजर नहीं आया है इस कारण शुक्रवार को ईद नहीं होगी। ये भी बताया गया कि आखिरी रोजा शुक्रवार को होगा। हालांकि केरल में शुक्रवार को ही ईद मनाई गई। तिरुवनंतपुरम के चंद्रशेखर नायर स्टेडियम में लोग इबादत करने पहुंचे, जहां कांग्रेस पार्टी के नेता और सांसद शशि थरूर भी वहां मौजूद रहे। बता दें कि केरल के कोझिकोड में गुरुवार को चांद दिखाई दिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दी बधाई
इस खास पर्व पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने लोगों को शुक्रवार को ईद-उल-फितर की मुबाकरबाद दी। बदनौर ने लोगों से ईद का त्योहार शांति, एकता और भाईचारे की भावना के साथ मनाने का आग्रह किया, जो राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का एक लंबा रास्ता तय करेगा। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार न केवल रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति का, बल्कि नफरत और कट्टरता के हर रूप के अंत का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने बयान में कहा, ‘आइए हम इस दिन एक ऐसी दुनिया बनाने की प्रतिबद्धता जताएं, जो द्वेष और शत्रुता से मुक्त हो, जो अंतर्निहित भाईचारे की भावना को जन्म दे और जो हमें करुणा और सहिष्णुता के मूल्य सिखाए।’

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और राज्यपाल आनंदीबेन का ईद पर पैगाम
इसके मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को स्थानीय सोफिया कॉलेज के पास ईदगाह पहुंचकर बोहरा समाज के प्रतिनिधियों को ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी ईद-उल-फितर के त्योहार पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने शुक्रवार को अपने संदेश में कहा कि ईद का त्योहार शांति, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। राज्यपाल पटेल ने कहा, ‘ ईद का त्योहार हमें गरीबों और शोषितों के दुख-दर्द बांटने में मदद करने की प्रेरणा देता है। पटेल ने ईद-उल-फितर के मौके पर प्रदेवासियों की खुशहाली और प्रदेश की तरक्की की कामना की है।’

सउदी अरब में शुक्रवार को ही ईद का जश्न
जहां भारत में गुरुवार को चांद न दिखने की वजह से ईद शनिवार को मनाई जा रही है, वहीं सउदी अरब में ईद आज यानी शुक्रवार को मनाई जा रही है। गौरतलब है कि ईद जिसका मतलब है जश्न मनाना, ये जश्न इस्लाम धर्म में साल में दो बार मनाया जाता है। पहली ईद उल-फितर यानी मीठी ईद और दूसरी बकरी ईद जिसे ईद उल-जुहा कहा जाता है। आपको बता दें कि इस्लामी कैलेंडर के अनुसार रमजान का महीना पूरा होने के बाद मीठी ईद मनाई जाती है।

Home / Miscellenous India / चांद का दीदार: कल धूमधाम से ईद मनाएगा हिंदुस्तान, राजनेताओं ने दी बधाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो