scriptविधानसभा चुनाव: जीत के लिए भगवान भरोसे नेता, कई सियासतदां पहुंचे मंदिर | Election Result: Various leaders went to Temple and receive blessings | Patrika News

विधानसभा चुनाव: जीत के लिए भगवान भरोसे नेता, कई सियासतदां पहुंचे मंदिर

locationनई दिल्लीPublished: Dec 11, 2018 10:34:07 am

Submitted by:

Saif Ur Rehman

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना के परिणाम से पहले कई नेता

Mandir

विधानसभा चुनाव: जीत के लिए भगवान भरोसे नेता, कई सियासतदां पहुंचे मंदिर

नई दिल्ली। पांच विधानसभा चुनावों के आज नतीजे आने वाले हैं। रूझान आने शुरू हो गए हैं। मतगणना जारी है। चुनावी परिणाम से पहले कई राजनैतिक दलों ने मंदिर का रूख किया तो किसी ने अपने परिजनों का आशीर्दवाद लिया।
राजस्थान की मतगणना से पहले राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भगवान की शरण में गईं। सीएम राजे मंगलवार सुबह बांसवाड़ा के त्रिपुर सुंदरी मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान वह मंदिर के गर्भगृह के पास बैठी। बताया जा रहा है कि वह जब तक परिणाम की स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती है तबतक मंदिर में ही बैठी रहेंगीं।
कांग्रेस कार्यालय में जश्न की तैयारी शुरू, पटाखे और मिठाई लेकर पहुंचे नेता


वहीं पहली बार एमपी के चुनावी रण में उतरे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सुपुत्र आकाश ने भी मंदिर में माथा टोका। आकाश सुबह साईं मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे। आकाश के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। इसके बाद आकाश विजयवर्गीय गौशाला गए और गाय को चारा खिलाया। मध्य प्रदेश में बिजली मंत्री पारस जैन भी पूजा करने मंदिर पहुंचे।
उधर कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने भी काउंटिंग से पहले खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर बप्पा का आशीर्वाद लिया। सांवेर से भाजपा प्रत्याशी राजेश सोनकर भी मंदिर गए।
https://twitter.com/hashtag/AssemblyElections2018?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
मिजोरम के 46 साल के इतिहास में सिर्फ 4 महिलाएं ही जीत सकीं हैं चुनाव, क्या अब बदलेगी किस्मत?

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की हवन-पूजा
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हवन और पूजा-पाठ किया। आयोजन स्थल पर चारों तरफ राहुल गांधी की तस्वीरें लगाकर कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की जीत के लिए अनुष्ठान किया। पूजा स्थल पर राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता जैसे राजीव गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ, सचिन पायलट आदि की भी तस्वीरें लगी हुई थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो