script

प्लास्टिक मुक्त देश के लिए पर्यावरण मंत्री ने 6 भाषाओं में रिलीज किया गाना

Published: Feb 28, 2019 01:30:19 pm

Submitted by:

Shivani Singh

पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने लॉन्च किया अपना प्लास्टिक मुक्त ‘सॉन्ग’
6 भाषाओं में लॉन्च किया प्लास्टिक मुक्त ‘सॉन्ग
मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहें पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन सिंह

Harsh Vardhan

प्लास्टिक मुक्त देश के लिए पर्यावरण मंत्री ने 6 भाषाओं में रिलीज किया गाना

नई दिल्ली। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त भारत’ अभियान के तहत आज अपना प्लास्टिक सॉन्ग रिलीज़ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन सिंह ने इस स्लोगन को हिंदी, तमिल , मराठी, कन्नड़ , तेलगु और मलयालम समेत छह भाषाओं में रिलीज किया।

यह भी पढ़ें

देश लौटेगा मिग-21 का जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन, पाकिस्तान जल्द कर सकता है रिहा

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि दीनदयाल जी हम सभी के प्रेरणास्रोत है। उनके भतीजे विनोद शुक्ला की ओर से किया गया यह काम सराहनीय है। वह अपने ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त भारत’ मुहिम को जन साधारण तक पहुंचा रहें है। उन्होंने कहा कि यह प्लास्टिक सॉन्ग जन साधारण के बीच अलख जगाने का काम करेगा।

अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने कहा कि आने वाले वक्त में मंच अपना यह सॉन्ग अन्य भारतीय भाषाओं में भी जल्द ही रिलीज करेगा, जिस से मंच की ओर से चलाये जा रहे ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त भारत’ अभियान को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जन-जन तक इस अभियान को सॉन्ग के माध्यम से पहुंचाना अब और भी आसान होगा और अब ज्यादा लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें

तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की बैठक खत्म

वहीं, संगठन की फाउंडर मधु शर्मा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री आनंद मणि ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत’ के सपने को साकार करते हुए अब मंच प्राथमिकता के साथ आने वाले वक्त में इस सॉन्ग को लोगों तक पहुंचाएगा। उन्होंने बताया कि भारत में हजारों कार्यकर्ता प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान को सफल बनाने में जुड़े हैं, संगठन का लक्ष्य है कि लोग अच्छे प्लास्टिक और बुरे प्लास्टिक के अंतर को समझ रहे हैं, हमारा लक्ष्य है कि इस सम्बन्ध में मंच अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। पर्यावरण मंत्री ने मंच के प्रत्येक सदस्य को शुभकामनाएं देते हुए मंच के इस कदम को सराहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद शुक्ल ने पर्यावरण मंत्री का आभार जताया।

ट्रेंडिंग वीडियो