scriptRJD MLA की बहन से छेड़छाड़, MLA ने उठाए व्यवस्था पर सवाल | Eveteasing With RJD MLA Sister, After Protest They Beat Her With The Rod | Patrika News

RJD MLA की बहन से छेड़छाड़, MLA ने उठाए व्यवस्था पर सवाल

Published: Apr 12, 2016 04:56:00 pm

Submitted by:

Abhishek Tiwari

घटना के बाद विधायक ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरी खुद की
बहन जब सुरक्षित नहीं है तो औरों के बारे में क्या कहा जाए

RJD MLA Sister Beaten By Rod

RJD MLA Sister Beaten By Rod

पटना। बिहार में भोजपुर जिले के बडहरा विधानसभा क्षेत्र के सत्तारूढ़ दल के राजद विधायक ने बिहार सरकार के साथ पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा है। विधायक ने कहा है कि जब उनकी बहन के साथ छेड़खानी और सरे राह जानलेवा हमला हो सकता है तो आम जनता के साथ क्या होता होगा।

आप को बता दें कि राजग विधायक सरोज यादव की बहन शैल देवी 9 अप्रैल को फाइलेरिया की दवा लेने पास के इलाके चांदी गयी थीं। उसी दौरान उनकी बहन से ऑटो में बैठे अपराधियों ने पहले छेड़खानी की और जब उसने इसका विरोध किया तो उसे रॉड से मारकर घायल कर दिया था।

जब मेरी बहन सुरक्षित नहीं तो अन्य लोगों का क्या होगा हालः विधायक
घटना के बाद विधायक ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरी खुद की बहन जब सुरक्षित नहीं है तो औरों के बारे में क्या कहा जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना मेरी बहन के साथ हुई है, और के साथ क्या होगा? विधायक ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी है कि उनकी बहन के साथ इस तरह की वारदात को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह सड़क पर उतरने को मजबूर हो जायेंगे।

ये है पूरा मामला?
विधायक की बहन शैल देवी फाइलेरिया की दवा लेकर ऑटो से घर लौट रही थीं। इसी दौरान ऑटो में बैठे अपराधियों ने पहले छेड़खानी की। और जब शैल ने विरोध किया तो रॉड से मारकर घायल कर दिया। उसके बाद अपराधियों ने शैल देवी को ऑटो से सीधे सड़क पर फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल शैल देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो