scriptनहीं दे रहे देश के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री चैतन्य प्रसाद माझी, 90 साल की उम्र में निधन | ex central minister and senior leader is no more | Patrika News

नहीं दे रहे देश के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री चैतन्य प्रसाद माझी, 90 साल की उम्र में निधन

locationनई दिल्लीPublished: Jan 28, 2019 06:54:02 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सीनियर लीडर चैतन्य प्रसाद माझी का निधन हो गया।

majhi

नहीं दे रहे देश के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री चैतन्य प्रसाद माझी, 90 साल की उम्र में हुआ निधन

नई दिल्ली। देश के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर चैतन्य प्रसाद माझी का सोमवार को निधन हो गया। वे 90 साल के थे। माझी ने भुवनेश्वर स्थित कैपिटल हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ नेता कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री का निधन

माझी का जन्म 19 नवंबर 1929 को हुआ था। 1972 में कांग्रेस पार्टी से चैतन्य माझी राज्यसभा पहुंचे थे। इसके बाद वह तेल एवं रसायन मंत्री बने थे। माझी 1978 तक राज्यसभा सांसद बने रहे। माझी बीजू पटनायक की सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। मयूरभंज जिले के प्रमुख आदिवासी नेता माझी ने जनजातीय भाषा और संस्कृति पर कुछ किताबें भी लिखी हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, राज्यपाल गणेशी लाल और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने माझी के निधन पर शोक जताया है।
बेटी हैं सांसद

इसके अलावा माझी दिल्ली स्थित ऑल इंडिया ट्राइबल लिटेरारी फोरम के सदस्य भी थे। बीजद सांसद सरोजनी हेंब्रम स्वर्गीय चैतन्य प्रसाद माझी की बेटी हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो