scriptपूर्व सीएम हेमंत सोरेन की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज करने पहुंची डॉक्टर्स की टीम | ex cm hemant soren ill | Patrika News

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज करने पहुंची डॉक्टर्स की टीम

locationनई दिल्लीPublished: Jan 14, 2019 04:33:34 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अचानक तबीयत बिगड़ गई है।

हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)

हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)

नई दिल्ली। बड़ी खबर झारखंड से आ रही है। पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। यह खबर सुनते ही पार्टी के नेताओं में हड़कंप मच गया। डॉक्टर्स की टीम को तुरंत मौके पर बुलाया गया। फिलहाल, उनका इलाज किया जा रहा है।
गढ़वा में संघर्ष यात्रा के दौरान बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 12 से 16 जनवरी तक पलामू प्रमंडल में संघर्ष यात्रा पर निकले हुए हैं। इसी दौरान गढ़वा वो पहुंचे थे। यात्रा के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। तुरंत उन्हें परिसदन भवन ले जाया गया और डॉक्टर्स की टीम को बुलाया गया। डॉक्टर्स की टीम ने बिना देरी किए उनका इलाज शुरू कर किया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हेमंत सोरने को ठंड लग गई है और ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ गया है। हालांकि, ज्यादा खतरे की सूचना नहीं है। लेकिन, तबीयत इतनी बिगड़ गई की पार्टी के नेता और कार्यकर्ता घबरा गए। ज्यादा जानकारी का अभी इंतजार है।
सिबू सोरेन के बेटे हैं हेमंत सोरेन

गौरतलब है कि हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो सिबू सोरेन के बेटे हैं। हेमंत सोरेन जुलाई 2013 से दिसबंर 2014 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में वो झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं।
hemant
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो