script3 महीने पहले तक 3 लाख महीने की सैलरी पाने वाली अरुंधति भट्टाचार्य को जमीन पर क्यों सोना पड़ा ? | Ex sbi chief Arundhati Bhattacharya sleeps on Baku Airport floor | Patrika News

3 महीने पहले तक 3 लाख महीने की सैलरी पाने वाली अरुंधति भट्टाचार्य को जमीन पर क्यों सोना पड़ा ?

Published: Dec 13, 2017 07:02:40 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पूर्व चीफ अरुंधति भट्टाचार्य की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें वो जमीन पर बिछे कार्पेट पर सोई हुई हैं।

SBI
नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पूर्व चीफ अरुंधति भट्टाचार्य की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तस्वीरे में अरुंधति भट्टाचार्य एयरपोर्ट के लाउंज में जमीन पर बिछे कार्पेट पर सोई हुई हैं। दरअसल ब्रिटिश एयरवेज की मुंबई से लंदन जाने वाली एक फ्लाइट में गड़बड़ी हो गई। जिसकी वजह से फ्लाइट में सवार लोगों को 19 घंटे अजरबैजान के बाकू एयरपोर्ट पर गुजारना पड़ा। इसी फ्लाइट से भट्टाचार्य भी सफर कर रही थी।

फ्लाइट में भरा गया धुआं
अरुंधति भट्टाचार्य भी BA 198 फ्लाइट से सफर कर रही थी। बीच रास्ते में किसी खराबी की वजह से फ्लाइट में धुंआ भर गया। जिसकी वजह से अजरबैजान के बाकू एयरपोर्ट पर लैंडिग करनी पड़ी। करीब 19 घंटे के बाद सभी यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से लंदन भेजा गया।

7 साल तक SBI चीफ रही भट्टाचार्य
बता दें कि अरुंधति भट्टाचार्य देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक की 7 साल तक चीफ रह चुकी हैं। इस पद पर पहुंचने वाली वो पहली महिला थी। इसके अलावा वो भारत की इकलौती ऐसी महिला हैं जिनका नाम फार्च्यून की लिस्ट में शामिल हो चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो