scriptपूरी दुनिया में कुछ देर के लिए बाधित रहीं फेसबुक सेवाएं, उपभोक्ता परेशान | Facebook services interrupted for while in the world consumer disturb | Patrika News
विविध भारत

पूरी दुनिया में कुछ देर के लिए बाधित रहीं फेसबुक सेवाएं, उपभोक्ता परेशान

फेसबुक ने अपने डेवलपर पेज पर ये जानकारी दी कि उन्हें काफी संख्या में API एरर नजर आए हैं।

नई दिल्लीOct 12, 2017 / 02:22 am

Rahul Chauhan

facebook
नई दिल्ली: दुनियाभर में फेसबुक की सेवाएं कुछ समय तक बाधित रहीं। इस दौरान जितने यूजर्स फेसबुक की साइट खोलने की कोशिश कर रहे थे उन्हें ब्लैंक पेज नजर आ रहा था और यूजरों को कुछ भी लोड करने में समस्या हो रही थी। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि वे साइट और ऐप पर केवल कुछ ही सेवाओं को एक्सेस कर पा रहे थे।
इसी तरह कुछ यूजर्स का मानना था कि उनकी हर सेवाएं जारी थी, उन्हें केवल कुछ भी पोस्ट करने के वक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस परेशानी को पूरी दुनिया में महसूस किया गया। हालांकि इसमें सभी यूजर्स शामिल नहीं हैं। वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने यह जानकारी दी कि हजारों लोगों ने परेशानी को लेकर शिकायतें की। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेसबुक के साथ-साथ इंस्टाग्राम की भी ब्रेक होने की खबर है।
फेसबुक ने अपने डेवलपर पेज पर ये जानकारी दी कि उन्हें काफी संख्या में API एरर नजर आए हैं। फेसबुक ने लिखा है कि, वे इसकी जांच कर रहे हैं और जानकारी सामने आते ही इसे अपडेट किया जाएगा। इससे पहले भी कई दफा इंस्टाग्राम से लेकर स्नैपचैट के डाउन होने की खबर आती रहती हैं।
हालांकि ऐसा कम होता है कि, फेसबुक जिसका उपयोग बड़ी संख्या में पूरी दुनिया द्वारा उपयोग किया जाता है, वो ठप हो जाए। लेकिन अगर किसी तरह से इसमें कोई तकनीकी खराबी आती है तो इसकी बड़ी संख्या होने की वजह से एक मिनट के ही लिए सेवा बाधित हो जाने से इसकी तुरंत खबर लग जाती है। कुछ यूजर्स ने समस्या सामने आते ही ट्विटर पर मजाकिया अंदाज में ट्वीट भी किया।
भारत फेसबुक के लिए कितना अहम है इसका पता फेसबुक की हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट से लगाया जा सकता है। भारत में फेसबुक यूजर्स की संख्या 24 करोड़ को पार कर गई है, जो दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले सबसे अधिक है। 13 जुलाई को फेसबुक ने रिपोर्ट किया था कि भारत में ऐक्टिव फेसबुक यूजर्स की संख्या 241 मिलियन (24.1 करोड़) पहुंच चुकी है, दूसरी ओर अमेरिका में ऐक्टिव फेसबुक यूजर्स की संख्या 2.4 मिलियन (24 करोड़) है। पिछले 6 महीने में ऐक्टिव फेसबुक यूजर्स की संख्या भारत में 27 प्रतिशत (5 करोड़) बढ़ी है, अमेरिका में पिछले 6 महीने में यह बढ़त 12 प्रतिशत (2.6 करोड़) रही।

Home / Miscellenous India / पूरी दुनिया में कुछ देर के लिए बाधित रहीं फेसबुक सेवाएं, उपभोक्ता परेशान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो