scriptchandra grahan 2018: चंद्रग्रहण के दिन ही फेसबुक के CEO जुकरबर्ग का हुआ था जन्म, 150 साल बाद ऐसा संयोग | Facebooks CEO Zuckerberg was born on the moonlight | Patrika News
विविध भारत

chandra grahan 2018: चंद्रग्रहण के दिन ही फेसबुक के CEO जुकरबर्ग का हुआ था जन्म, 150 साल बाद ऐसा संयोग

Facebook के CEO मार्क जुकरबर्ग की तो उनका जन्म इसी दिन हुआ था। जुकरबर्ग के जन्म के दिन चंद्रग्रहण लगा था।

नई दिल्लीJan 31, 2018 / 06:33 pm

Prashant Jha

CEO Mark Zuckerberg, facebook, birtday, moonlight
नई दिल्ली: ग्रहण को लेकर दुनियाभर में भ्रांतियां है। कोई इसे शुभ कहता है तो कोई अशुभ मानता है। ग्रहण के दौरान आम धारणा है कि पूजा पाठ या शुभ कार्य नहीं होना चाहिए। साथ ही इस दौरान गर्भवती महिला और बच्चों के जन्म लेने को लेकर भी कई पुरानी धारणाए हैं। लेकिन कई उदाहरण हैं जो इन भ्रांतियों और पुरानी रुढ़ियों को खत्म करने का काम किया है। ऐसा ही एक नाम है मार्क जुकरबर्ग। Facebook के CEO मार्क जुकरबर्ग की तो उनका जन्म इसी दिन हुआ था। जुकरबर्ग के जन्म के दिन चंद्रग्रहण लगा था। मार्क जुकरबर्ग का जन्म 14 मई, 1984 को हुआ था।
मार्क जकरबर्ग पर बन चुकी है फिल्म

मार्क जकरबर्ग ने 4 फरवरी, 2004 को हारवर्ड यूनिवर्सिटी कैंपस में फेसबुक की शुरुआत की थी। 2012 में फेसबुक के एक अरब यूजर हो गए। जनवरी, 2018 में उनकी नेट वर्थ 7.66 अरब डॉलर है। इस तरह वे दुनिया के पांचवें सबसे अमीर शख्स हैं। दिसंबर, 2016 में फोर्ब्स ने मार्क जकरबर्ग को दुनिया के 10 सबसे ताकतवर लोगों की सूची में शामिल किया था। हॉलीवुड ‘द सोशल नेटवर्क’ के नाम से मार्क जकरबर्ग की जिंदगी पर फिल्म भी बना चुका है।
शाम 5.58 से 8.41 तक रहेगा ग्रहण

आज 31 जनवरी है। आज के दिन शाम को 5.58 बजे से रात के 8.41 बजे तक चंद्रग्रहण है। जिसका मतलब ये है कि आज 77 मिनट सभी मंदिरों के दरवाजे बंद रहेंगे। 150 साल बाद आसमान में ऐसा संयोग बना है। ऐसा भी कहा जाता है कि चंद्रग्रहण या सूर्यग्रहण के समय किसी को कुछ खाना-पीना नहीं चाहिए। वहीं ग्रहण खत्म के होने के बाद घर को गंगाजल से सिक्त करना चाहिए और साथ ही खाने-पीने की चीजों को पवित्र करके खाना चाहिए।
साल का पहला चंद्रग्रहण

आज का चंद्रग्रहण इस साल का पहला ग्रहण है। जिसका असर भारत के अलावा इंडोनेशिया, अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी रहेगा। बाकी देशों में चंद्रग्रहण को ब्लडमून, सुपरमून, ब्लूमून जैसे नाम दिए गए हैं। इसको लेकर विदेशों में ज्यादा क्रेज है।

Home / Miscellenous India / chandra grahan 2018: चंद्रग्रहण के दिन ही फेसबुक के CEO जुकरबर्ग का हुआ था जन्म, 150 साल बाद ऐसा संयोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो