विविध भारत

किसानों ने जताया आक्रोश, सरकारी सुविधाओं के उपयोग से इनकार किया

Highlights

बुरारी के निरंकारी समागम मैदान में एकत्रित हुए किसानों ने जताया विरोध।
कहा, हम सहानुभूति रखने वालों से मदद लेते हैं, लेकिन सरकारों से नहीं।

नई दिल्लीDec 09, 2020 / 08:02 pm

Mohit Saxena

नई दिल्ली। कृषि बिल (Agricultural Bill) के खिलाफ आंदोलनरत किसानों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुरारी के निरंकारी समागम मैदान में एकत्रित हुए किसानों ने सरकारी सुविधाओं के उपयोग से इनकार कर दिया है।
एक किसान नेता कहना है,”संघर्ष हमेशा लोगों की अपनी क्षमताओं के आधार पर होता है। हम सहानुभूति रखने वालों से मदद लेते हैं, लेकिन सरकारों से नहीं। वे केवल वोट हासिल करने के लिए काम करते हैं।”
अब ये आंदोलन (Kisan Andolan) पंजाब से निकलकर धीरे-धीरे कई राज्यों में फैल गया है। पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों के किसान पिछले कई दिनों से नए कृषि बिल के विरोध में खड़े हुए हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1336660655303057416?ref_src=twsrc%5Etfw
गृह मंत्री अमित शाह और किसान नेताओं के बीच मंगलवार रात को हुई बैठक विफल होने के बाद सरकार और किसान यूनियनों के बीच आज होने जा रही बैठक अब नहीं होगी।

बुधवार को सरकार ने किसानों को कृषि कानून में संशोधन का लिखित प्रस्ताव दिया है। इस पर किसान नेताओं ने सिंघु बॉर्डर पर बैठक की। किसानों ने सरकार के प्रस्ताव को नहीं माना है। उन्होंने कृषि कानूनों की वापसी की मांग की है। किसान नेताओं ने प्रेस वार्ता कर कहा कि जब तक तीनों बिल वापस नहीं होते हैं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Home / Miscellenous India / किसानों ने जताया आक्रोश, सरकारी सुविधाओं के उपयोग से इनकार किया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.