scriptPHOTO GALLERY: पंजाब में किसानों का पराली जलाना जारी, दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण | Patrika News
विविध भारत

PHOTO GALLERY: पंजाब में किसानों का पराली जलाना जारी, दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण

5 Photos
5 years ago
1/5

पराली जलाने से पूरे आसमान में धुआं का गुब्बार छा गया। दिन में ही अंधेरे से माहौल बन गया। आस-पास के इलाकों और शहरों में लोगों कों सांस लेने में काफी परेशानी होने लगी। इसका असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिला।

2/5

बता दें कि ठंड़ का मौसम शुरु हो गया है। इसके कारण प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। इससे पहले दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए देश की सर्वोच्च अदालत की ओर से राज्य सरकारों और केंद्र सरकार को आदेश भी दिए।

3/5

इस बाबत किसानों के पराली जलाने के संबंध में एक नीति बनाने को कहा गया लेकिन इसपर मौजूदा समय में किसी तरह से कोई काम आगे नहीं बढ़ पाया है।

4/5

इसलिए किसान पराली जलाने को विवश हैं और इसका खामियाजा दिल्ली समेत अन्य राज्यों के आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

5/5

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक स्तर को पार करता जा रहा है। आम लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.