scriptपंजाब हरियाणा बॉर्डर पर किसानों ने किया पुलिस पर पथराव | Farmers pelt stones at police on Punjab Haryana border | Patrika News
विविध भारत

पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर किसानों ने किया पुलिस पर पथराव

Highlights

किसानों को बॉडर पर ही रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
हरियाणा दिल्ली बॉर्डर पर कड़ी जांच चल रही है।

Nov 26, 2020 / 07:03 pm

Mohit Saxena

Haryana Border

हरियाणा दिल्ली बॉर्डर पर किसान एकत्र हुए।

नई दिल्ली। कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन के लिए हजारों की संख्या में किसान पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) से निकल चुके हैं।

किसानों को बॉडर पर ही रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। कई जगहों पर सीआरपीएफ (CRPF) को भी लगाया गया है। हरियाणा दिल्ली बॉर्डर पर कड़ी जांच चल रही है। केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को किसानों के ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के सीमावर्ती क्षेत्रों में अपनी निगरानी को सख्त कर दिया है।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर हजारों की संख्या में जमा किसानों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। किसानों को रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागे। किसान ने पुलिस की बैरिकेडिंग तक तोड़ डाली। वे लगातार पथराव कर रहे हैं। इसके अलावा करनाल में कर्ण झील के पास 5 हजार से ज्यादा किसान जमा हो गये हैं।

Home / Miscellenous India / पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर किसानों ने किया पुलिस पर पथराव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो