scriptनोएडा से ग्रेट्रर नोएडा के बीच फास्ट ट्रेन की सुविधा कल से शुरू | Fast train facility between Noida to Greater Noida start from tomorrow | Patrika News

नोएडा से ग्रेट्रर नोएडा के बीच फास्ट ट्रेन की सुविधा कल से शुरू

locationनई दिल्लीPublished: Feb 07, 2021 11:36:37 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

शनिवार और रविवार को मेट्रो सेवा सामान्य तरह से जारी रहेगी।
फास्ट मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 8 से 11 बजे तक और शाम 5 से 8 बजे तक जारी रहेगी।

aqua line
नई दिल्ली। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) सोमवार से फास्ट ट्रेने की सुविधा शुरू करने जा रही है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन पर यात्रियों के समय को बचाएगी। ये ट्रेनें उन स्टेशनों पर रुकने वाली नहीं है। जहां से पीक आवर्स पर कम सवारियां चढ़ती हैं। जिससे यात्रा के दौरान यात्रियों का समय बच सकेगा। शनिवार और रविवार को मेट्रो सेवा सामान्य तरह से जारी रहेगी। दिसंबर
11 स्टेशनों पर फास्ट ट्रेन की सुविधा

फास्ट मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 8 से 11 बजे तक और शाम 5 से 8 बजे तक जारी रहेगी। ऐसा सिर्फ सोमवार से शुक्रवार तक रहेगा। शनिवार और रविवार को सभी मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेनें रुक सकेंगी। एक्वा लाइन पर 21 मेट्रो स्टेशन हैं। इनमें से 10 स्टेशनों पर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम के 5 बजे से 8 बजे तक मेट्रो ट्रेनें नहीं रुकेंगी।सेक्टर- 50,सेक्टर-101, सेक्टर-81, सेक्टर-83, सेक्टर-143, सेक्टर-144, सेक्टर-145, सेक्टर-146, सेक्टर-147 और सेक्टर 148 पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो