script36 घंटे से दलदल में फंसी हथिनी को वन विभाग की टीम ने बचाया, खाने की तलाश में हुआ था हादसा | female elephant was rescued after a 36-hour-long operation in Karnataka | Patrika News

36 घंटे से दलदल में फंसी हथिनी को वन विभाग की टीम ने बचाया, खाने की तलाश में हुआ था हादसा

locationनई दिल्लीPublished: Nov 28, 2018 10:17:22 am

Submitted by:

Kapil Tiwari

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले हथिनी अपने बच्चे के साथ खाने की तलाश में गांव में घुस आई थी।

Female Elephant

Female Elephant

बेंगलुरू। कर्नाटक के सकलेशपुर तालुका में एक हथिनी को 36 घंटे के लंबे ऑपरेशन के बाद दलदल से निकाल लिया गया। इस तरह वन विभाग के अधिकारियों ने 27 साल की हथिनी की जान बचाकर उसे उसके बच्चे से मिला दिया। विभाग के अधिकारियों की इस जीत पर गांव के लोगों ने खुशी जाहिर की। ये पूरी घटना कदागरावल्ली गांव की है।

खाने की तलाश में गांव में घुस आई थी हथिनी

जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले ये हथिनी अपने छह महीने के बच्चे के साथ खाने की तलाश में गांव में आ गई थी। खाने की तलाश के दौरान ही हथिनी दलदल में गिर गई। बताया जा रहा है कि हथिनी पहले से ही घायल थी। उसके दो पैरों में चोट लगी हुई थी। गांववालों ने जब हथिनी को दलदल में फंसा हुआ देखा तो तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

36 घंटे के ऑपरेशन के बाद मिली जीत

सोमवार को वन विभाग के अधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया और लगभग 36 घंटे के बाद हथिनी को सकुशल दलदल से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान विभाग के अधिकारियों ने क्रेन की मदद से भी हथिनी को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों को भारी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा, क्योंकि दलदल के आसपास के एरिया कीचड़ से भरा हुआ था।

बाद में अधिकारियों ने दुबेर हाथियों के शिविर से दो हाथियों को मंगाया और इस ऑपरेशन को पूरा किया। अब हथिनी और उसका बच्चा दोनों सकुशल हैं और दोनों को सकरेबेल्लू कैंप में भिजवा दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो