scriptमामूली बात पर महिला यात्री ने एयर इंडिया स्टॉफ को जड़ा थप्पड़ | fight between air india staff and passenger | Patrika News

मामूली बात पर महिला यात्री ने एयर इंडिया स्टॉफ को जड़ा थप्पड़

Published: Nov 28, 2017 05:15:53 pm

Submitted by:

ashutosh tiwari

एक महिला यात्री द्वारा एयरलाइन्स स्टॉफ को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई है।

air india flight,Delhi airport,IndiGo plane,
नई दिल्ली। हवाई यात्रा के दौरान अब यात्रियों और एयरलाइन स्टॉफ के बीच झगड़े आम होते जा रहे हैं। इस बार एक महिला यात्री द्वारा एयरलाइन्स स्टॉफ को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक महिला यात्री दिल्ली से अहमदाबाद जा रही थी। इस दौरान इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसे पहुंचने में देरी हो गई। जब महिला यात्री टिकट काउंटर पर पहुंची तो वहां एयर इंडिया एयरलाइन के स्टॉफ से उसकी कहासुनी हो गई।
कुछ देर में विवाद इतना बढ़ गया कि महिला यात्री ने एयर इंडिया की महिला कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। मामले में एयरपोर्ट के डीसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों का मेडिकल करवा दिया गया है। इसके बाद दोनों पक्षों ने समझौत कर लिया, लेकिन घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि महिला को अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़ने में देरी हो गई थी। इसी बीच दोनों में कहासुनी हुई। इस पर महिला यात्री ने कर्मचारी पहले हाथ उठाया, जिस पर महिला कर्मचारी ने भी हाथ उठा दिया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया।
इंडिगो कर्मचारी ने की थी यात्री के साथ मारपीट
वहीं कुछ दिन पहले इंडिगो के स्टॉफ और एक यात्री के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल हुए इस वीडियों में दिख रहा था कि, इंडिगो के कर्मचारी अपने एक यात्री से गाली-गलौज कर रहे हैं। कर्मचारियों ने वीडियों में ये भी कहा है कि, आप अपनी उम्र देखकर तो बात कीजिए। वहीं यात्री कह रहे हैं कि, आप अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं और कभी इधर आओ और उधर आओ कर रहे हैं।
इसी बीच कहासुनी में इंडिगो के दो कर्मियों ने यात्री को नीचे पटक दिया। एक कर्मचारी ने तो यात्री की गर्दन तक दबा रखा था। बाद में वीडियो वायरल होने के बाद इंडिगो ने यात्री से माफी भी मांगी थी और दोषी कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो