scriptबेंगलुरु के बापूजी नगर की एक केमिकल फैक्ट्री में आग | Fire at a chemical factory in Bapuji Nagar, Bengaluru | Patrika News

बेंगलुरु के बापूजी नगर की एक केमिकल फैक्ट्री में आग

locationनई दिल्लीPublished: Nov 10, 2020 01:37:11 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
आग बुझाने के लिए तीन गाड़ियां और दमकल कर्मी लगे हुए हैं।

fire break in Bengaluru

केमिकल फैक्ट्री में आग।

बेंगलुरु। बेंगलुरु के बापूजी नगर में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। यहां पर दमकल गाडियां पहुंच चुकी है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा शॉर्ट सर्किट के कारण ये आग लगी है। आग बुझाने के लिए तीन गाड़ियां और दमकल कर्मी लगे हुए हैं। अंदर फंसे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
इससे पहले इस माह महाराष्ट्र के रायगढ़ में पांच नवंबर को एक फैक्ट्री में आग (Chemical Factory Fire) लग गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रायगढ़ के ढेकू इलाके की एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई थी। इस घटना में दो लोगों की मौत के बाद छह लोग घायल भी हुए हैं। इस धमाके में एक 32 साल की महिला की मौत हो गई थी। वहीं उसके पति और तीन बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री के दो अन्य मजदूर भी घायल हो गए हैं, जिन्हें नगरपालिका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो